October 27, 2024

मस्तूरी से किसान मजदूर संघर्ष पार्टी की उम्मीदवार सविता गन्धर्व उतरी चुनाव मैदान में

0

रायपुर| मस्तूरी विधानसभा से बड़े दिग्गजों के सामने किसान मजदूर संघर्ष पार्टी की उम्मीदवार सविता गन्धर्व उतरी चुनाव मैदान पर उतरने की तैयारियों में जुट गया है| आज प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता दौरान अपनी अपनी मंशा जाहिर करते हुए कही कि ग्रामीण अंचलों में बसे लोगों का जीवन स्तर बेहतर करने के उद्देश्य से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है | सविता गन्धर्व बोली कि किसान मजदूर पार्टी का गठन संघर्षशील मजदूरों ने मिलकर बनाया है, लिहाजा उनकी प्राथमिकता अहम है| मस्तूरी विधानसभा उम्मीदवार सविता ने पत्रकार वार्ता

दौरान यह भी स्वीकार किया क़ि राजनीति से उनका दूऱ-दूऱ का कोई संबंध नहीं है, लिहाजा टक्कर काफी टफ होगा, साथ ही उन्होंने यह भी बोली कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार कृष्णकुमार बांधे से जहा लोगों के बीच नाराजगी है, वहीं जोगी कांग्रेस और कांग्रेस से अभी प्रत्याशियों के नाम का डिक्लियर नहीं हुआ है| हालाँकि कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी दिलीप लहरिया से भी ग्रामीण खासे नाराज है| मस्तूरी विधानसभा उम्मीदवार सविता ने अपने जारी घोषणापत्र में किसानों का पूरा ध्यान रखा| अधिकतम समर्थन मूल्य, नशाबन्दी, जंगलों की अवैध कटाई, किसान मजदूरों पर लगे फर्जी मुकदमे का निराकरण जैसे करीब 2 दर्जन से अधिक मुद्दों को घोषणापत्र में प्राथमिकता दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *