कांग्रेस ने बनाया विधानसभा चुनाव के लिए कंट्रोल रूम

0
Dhanjay Singh Thakur Congres 20181011_213027

रायपुर/प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल रूम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी सदस्यगण जिला मुख्यालयों के संपर्क में रहेंगे तथा चुनाव संबंधित समस्याओं के निराकरण तथा चुनावी गतिविधियों के समस्त जानकारियां से पदाधिकारियों को अवगत कराएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा गठित कंट्रोल रूम में प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी, प्रदेश महामंत्री अरुण भद्रा, विशेष आमंत्रित सदस्य मदन तालेड़ा, प्रदेश सचिव सुनील बाजारी, प्रदेश सचिव रामअवतार देवांगन, प्रदेश सचिव चंद्रवती साहू, प्रदेश सचिव बबीता नथानी, संयुक्त प्रदेश सचिव नरेश गढ़पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed