October 27, 2024

बीजेपी के नामांकन प्रक्रिया में प्रत्याशियों के साथ मौजूद रहेंगे कई बड़े नेता

0

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी चौथी बार चुनाव में अप्रत्याशित जीत का संकल्प लेकर बड़ी गंभीरता एवं उत्साह के साथ अपने लोकप्रिय उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने जा रही है। अलग अलग विधानसभाओं में प्रत्याशियों के साथ मुख्य रूप से कई अन्य लोकप्रिय नेतागण मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी इस प्रकार है।
राजनांदगांव में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक उपस्थित रहेंगे।
कांकेर में फग्गन सिंह कुलस्ते, गिरधर गुप्ता, कोण्डागांव में रामविचार नेताम, अशोक बजाज। नारायणपुर में रमेश बैस, चंदूलाल साहू, बीजापुर में जुवेल उरॉव संतोष पाण्डेय। दंतेवाड़ा में अर्जुन मुंडा, संजय श्रीवास्तव। सुकमा में रामप्रताप सिंह, बस्तर में विष्णदेव साय, अशोक पाण्डेय मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *