October 27, 2024

शांति से आएं तो करुणा का भाजपा में स्वागत है : कौशिक

0


रायपुर। यह करुणा शुक्ला के अंतरआत्मा की आवाज थी उन्हें यहां लेकर आई। भाजपा ने उनके लिए अपना द्वार खुला रखा है। शांति के साथ आएं भाजपा में स्वागत है। यह बात आज पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं है 20 तारीख को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमने अटल जी के नहीं रहने के बाद उनके नाम से स्मारक बनाने की बात की थी। स्मारक के लिए प्रदेश भर से पवित्र मिट्टियां कलश से भाजपा कार्यालय आ रही है। इन मिट्टियों से अटल स्मारक बनाया जाना है। अटलजी की अस्थियों को कलश में लाकर प्रदेश की पवित्र नदियों में विसर्जित किया गया था। क्यों उस दौरान करूणा शुक्ला एक कलश लाकर यहां विसर्जित नहीं कीं। अटलजी के प्रति सबकी भावनाएं थीं। उन्होंने कहा कि आज जब भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक थी तब उन्हें यह याद आया। दरअसल यह करुणा शुक्ला के अंतरआत्मा की आवाज थी उन्हें यहां लेकर आई। भाजपा ने उनके लिए अपना द्वार खुला रखा है। शांति के साथ आएं भाजपा में स्वागत है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश भर में अपनी सरकार बचाने में असफल रही हैं। राजनीति सिद्धांतों और मुद्दों के आधार पर की जाती है। फर्जी सीडी से बदनाम करना, ब्लैकमेल करना। आखिर कांग्रेस किस दिशा में जा रही है। कांग्रेस की हम निंदा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *