October 27, 2024

छत्तीसगढ़ नगर में इस वर्ष होगा 50 फीट का रावण दहन

0

रात 8 बजे जसगीत स्वर सम्राट दुकालू यादव का कार्यक्रम


रायपुर। दशहरा उत्सव समिति की ओर से छत्तीसगढ़ नगर मैदान (टिकरापारा) में विजयादशमी उत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ नगर का दशहरा उत्सव राजधानी में बहुंत लोकप्रिय होता जा रहा है। इस वर्ष दशहरा मैदान छत्तीसगढ़ नगर में 50 फीट का रावण और 35-35 फीट का कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा। उक्त बातें आज पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ नगर दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कही। उन्होंने कहा कि का कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू किया जाएगा। इस दौरान राम, लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न और माता सीता और हनुमान सहित उनकी सेना को घोड़े की बग्घी में संतोषी नगर में घुमाया जाएगा। साथ ही रावण के साथ उनकी सेना को खुले जीप में भ्रमण कराते हुए दशहरा मैदान तक लाया जाएगा और रावण दहन किया जाएगा। रावण दहन के बाद धमतरी से आए कलाकारों की ओर से भव्य आतीशबाजी की जाएगी । आतीशबाजी 1 घेटे तक किया जाएगा जिसमें रावण के मुंह से गुलाल निकलना, आकाश झूला, ताजमहल, सिटी चक्कर, बिना बादल बारिश, नुरानी शेहरा, गगनचुंबी शॉट जैसे आतिशबाजी लोगों को देखने को मिलेगा।आतिशबाजी के बाद रात 8 बजे छत्तीसगढ़ी जसगीत स्वर सम्राट दुकालू यादव का कार्यक्रम भी रखा गया है। जिसमें माता के जसगीत सुनने का अवसर मिलेगा।  कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए समिति की ओर से समिति के  सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें संरक्षक संतोष साहू, पंकज विश्वकर्मा, प्रवीण चंद्राकर, गोविंदा साहू, कृष्णकांत साहू, रजत साहू, देवराज चौहान, झुमुक निषाद, द्रोण साहू, राजेंद्र विनायक, हेमु डेकाटे आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *