October 27, 2024

मुख्यमंत्री रमन सिंह के जन्मदिन में खुलकर सामने आयी प्रभारी अनिल जैन के साथ रार-विकास तिवारी

0

 

टिकिट वितरण के कारण मतभेद है मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रभारी अनिल जैन में-विकास तिवारी

रायपुर,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विकास को जो प्रोग्राम के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा में खुलकर गुटबाजी चल रही है। विश्वस्त सूत्रों ने बताया है कि मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा अपने चहेतों को टिकट दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है और सफलता नहीं मिलने पर उनके मन में झुनझुनाहट साफ दिखाई दे रही है। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश प्रभारी अनिल जैन और मुख्यमंत्री रमन सिंह में इस विषय को लेकर कई बार तकरार भी हो गई है राजधानी रायपुर के एक सीट पर तो मुख्यमंत्री और प्रभारी में तगड़ी नोकझोंक तक हो जहाँ पर डॉ रमन सिंह कहा कि अगर उनके चहेते प्रत्याशी को रायपुर में टिकट नहीं दिया गया तो उसे राजनांदगांव से चुनाव लड़ा कर जीता कर ले आएंगे। लगातार बहुत दिनों से प्रभारी अनिल जैन का प्रदेश में नहीं आना इस बात को और खबर को पूरी तरह पुख्ता करता है की भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन खिन्न है टिकिट वितरण से नाराज है।


मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन के मनमुटाव और मतभेद की खबरें आती थी लेकिन आज इस बात की पुष्टि तब हुई जब मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर समाचार पत्रों एवं मीडिया में विज्ञापन जारी किया है जिस में करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं लेकिन चौंकाने वाली बात तब आई जब इस विज्ञापन में भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन का फोटो गायब पाया गया। मुख्यमंत्री रमन सिंह अपने जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन से दूरी बनाकर रखे हैं टिकिट वितरण में रार के चलते। यह विज्ञापनों में साफ दिख रहा है। विकास तिवारी ने मुख्यमंत्री रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए पूछा कि उन्हें जनता को बताना चाहिए कि रोजाना कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और कांग्रेस पार्टी की बात करने वाले अपने प्रदेश प्रभारी अनिल जैन के साथ चल रहे विवाद और अन्य मसलों में हो रहे विवादों पर खुलकर बोलना चाहिए और अगर सब कुछ ठीक चल रहा है तो अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में जारी विज्ञापनों से भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन को क्यों गायब कर रखा है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *