October 26, 2024

अटल विकास यात्रा: 2018 : कबीरधाम जिले में रेल लाईन का सपना जल्द पूरा होगा : डॉ. रमन सिंह

0

मुख्यमंत्री ने पिपरिया की आमसभा में किया लगभग 116.25 करोड़ रूपए के 43 कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन
दस ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए 102 करोड़ रूपए की रूर्बन मिशन परियोजना का शुभारंभ
नगर पंचायत पिपरिया को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा
बिरकोना-परसवारा पहंुच मार्ग, कान्हाभैरा-नेवारीगुढ़ा पहंुच मार्ग और कोइलारी-नवागांव-गोपालभावना सड़क की मंजूरी
किसानों को 36.97 करोड़ रूपए की चना प्रोत्साहन राशि वितरण का शुभारंभ

रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश व्यापी अटल विकास यात्रा के दौरान आज कबीरधाम जिले की नगर पंचायत पिपरिया में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कवर्धावासियों का रेल लाईन का सपना भी जल्द पूरा होगा। जिले को रेल लाईन के साथ विभिन्न विकास कार्यो की सौगात देने के लिए शीघ्र ही केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल कवर्धा आयेंगे। उन्होंने बताया कि कटघोरा-मुंगेली-कवर्धा-डोंगरगढ़ तक लगभग 256 कि.मी. रेल लाईन के लिए 5950 करोड़ रूपये की कार्य योजना तैयार हो चुकी है। जल्द ही इस रेल परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों के जीवन में परिवर्तन आया है। प्रदेश में एक ओर जहां तेजी से अधोसंरचना विकास के कार्य हुए हैं, वहीं दूसरी ओर सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आमसभा में नगर पंचायत पिपरिया को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने बिरकोना से परसवारा पहुुंच मार्ग, कान्हाभैरा से नेवारी गुढ़ा पहुंच मार्ग और कोयलारी नवागांव से गोपाल भावना सड़क निर्माण की स्वीकृति की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में किसानों के लिये 36 करोड़ 97 लाख रूपये की चना प्रोत्साहन राशि का वितरण और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन बिरकोना कलस्टर में शामिल 10 ग्राम पंचायतांे के

सर्वांगीण विकास के लिये 102 करोड़ रूपये की कार्य योजना का भी शुभारंभ किया। पिपरिया में आयोजित आमसभा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 116 करोड़ 40 लाख 27 हजार रूपए की लागत के 43 विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। उन्होंने इनमंे से 68 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत के 14 कार्यो का लोकार्पण और 47 करोड़ 37 लाख रूपये की लगात के 29 कार्यो का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने आम सभा में विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में हितग्राहियों को सामग्री भी वितरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गांव, गरीब, किसान और मेहनतकश मजदूर सहित सभी वर्गो के लोगों की भलाई के लिये प्राथमिकता से विकास कार्य चलाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ के किसी गरीब परिवार का कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोता है और यह मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा योजना के तहत एक रूपये किलो की दर पर चावल देने से संभव हुआ है। इसी तरह गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डेढ़ लाख रूपये तक के पक्के मकान बनाये जा रहे है। प्रदेश में वर्ष 2022 तक सभी गरीबों के लिए पक्के मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू कर दी जायेगी और धान खरीदी की राशि के साथ ही धान का बोनस भी किसानों के खाते में जमा कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत हर परिवार को 50 हजार रूपये का इलाज कराने के लिए स्मार्ट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रूपए तक निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए सरकार द्वारा निरंतर कार्य किये जा रहे है। मुख्यमंत्री ने पिपरिया में महाविद्यालय के लिए महंत श्याम सुंदर वैष्णव द्वारा लगभग पांच एकड़ भूमि दान देने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया।
लोकसभा सांसद श्री अभिषेक सिंह ने भी आमसभा को संबोधित किया। सांसद श्री सिंह ने क्षेत्र की जनता को बिरकोना रूर्बन कलस्टर की सौगत मिलने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस मिशन के प्रथम चरण में कलस्टर में सम्मिलित गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सीसी रोड़, पेयजल, बिजली आदि कार्यो के लिए सात करोड़ रूपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, इससे क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम मिलेगा। सांसद श्री सिंह ने बताया कि कबीरधाम जिले का प्रदेश में चना उत्पादन के क्षेत्र में भी प्रमुख स्थान है। शासन द्वारा प्रदेश के किसानों को चना प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का प्रावधान किया है। चना उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ डेढ़ हजार रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। इस योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले में चना उत्पादक किसानों को 117 करोड़ रूपये प्रोत्साहन राशि वितरित की जायेगी। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए अनेक निर्णय लिये गये है। आम सभा को कवर्धा विधायक श्री अशोक साहू ने भी संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किये गये विभिन्न कार्यो का उल्लेख किया।
इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री मोतीराम चन्द्रवंशी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ सियाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *