ग्राम पंचायत बरदर के पूर्व सरपंच व मेंड्रा के सरपंच ने विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

0
shyam bihaari 1

 

चिरमिरी। गत दिवस भारतीय जनता पार्टी खड़गवां मंडल की विशेष बैठक 7 सितंबर को चिरमिरी में होने वाले विधानसभा स्तरीय सम्मेलन के मद्देनजर सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। बैठक में विधायक श्याम बिहारी जायसवाल मंडल प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री रामेश्वर पाण्डेय, नगर निगम अध्यक्ष किर्ती वासो उपस्थित रहे। इस दौरान चिरमिरी में होने वाली भाजपा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से बूथ अध्यक्ष, सचिव, पालक व बीएलए 2 की उपस्थिति की अनिवार्यता को बताया गया है। जहां सभी को आगामी चुनाव के मद्देनजर विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण प्रदाना किया जायेगा। इस दौरान कार्यक्रम के पश्चात ग्राम पंचायत बरदर के पूर्व सरपंच व कांग्रेस नेता रंजीत सिंह व मेंड्रा सरपंच पति व गोंडवाना के वरिष्ठ नेता नारायण सिंह ने भाजपा की विकास की नीति से प्रभावित होकर विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होने बताया कि कांग्रेस व गोड़वानी पार्टी दोनों ही केवल क्षेत्र के ग्रामीणों का वोट लेने का काम आज तक किए है। लेकिन दोनों ही पार्टीयों ने इस क्षेत्र के विकास में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया। वहीं भाजपा सरकार के केवल 15 वर्षों में हमारा खड़गवां क्षेत्र बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। जिसके कारण हम स्वयं ही भाजपा में शामिल होकर इस क्षेत्र की उन्नति की कामना करते है। विधायक श्री जायसवाल ने भाजपा का गमछा पहना कर दोनों का स्वागत भाजपा परिवार में किया। इस बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष धनंजय पाण्डेय, महामंत्री अरूणोदय पाण्डेय, शिवकुमार सिंह, जर्नादन साहू, पवन सिंह नेटी, रामलखन साहू, नारायण जायसवाल, राम प्रताप, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, प्रसिद्ध नारायण, हरिनारायण पाण्डेय, हरवंश सिंह, राम लाल भाजपा खड़गवां मंडल के सभी बूथो के प्रभारी व अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *