February 3, 2026

कांग्रेस में एक ही गुट है राहुल गांधी का-दिग्विजय

0
at26

पूर्व सीएम पाली नगर पहुँचे किया माता बिरासिनी की पूजा

बिरसिंहपुर पाली – कांग्रेस के नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज अल्प प्रवास पर पाली नगर पंहुचे जहाँ बस स्टैंड के समीप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव खण्डेलवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। दिग्विजय सिंह नगर के ह्रदय स्थल में बिराजी जनत जननी माता बिरासिनी के दरबार पहुँचे जहाँ विधिविधान के साथ उन्होंने माता बिरासिनी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पत्रकारों से रूबरू होते पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में आने वाले चुनाव में बीजेपी से वह 15 सालो का हिसाब मांगेंगे। केंद्र सरकार पांच सालों में जनता से कितने वायदे पूरे किए है वह कांग्रेस पूछेगी। एक सवाल का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नही है कांग्रेस में मात्र एक ही गुट है जो राहुल गांधी का है। इन्होंने बाबरिया जी के कार्यक्रम में होने वाले विवादों का जवाब देते हुए कहा कि यह सब गलत है कोई विवाद उनके कार्यक्रमो में नही होते। गौरतलब है कि माता बिरासिनी मंदिर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव खण्डेलवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को माता की चुनरी भेंट की वही युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माता बिरासिनी का चित्र भेंट किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर नीखरा ब्लॉक कोंग्रेस अध्यक्ष संजीव खण्डेलवाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामप्रकाश उपाध्याय के के मिश्रा जानकी मिश्रा लालबहादुर सिंह रवि मिश्रा शनु उपाध्याय केशव उपाध्याय पूर्व विधायक शकुंतला प्रधान गुड़िया प्रधान शहीद खान लक्ष्मण कुशवाहा विकास सोनी दादूराम विश्वकर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed