October 23, 2024

सेंट जोसेफ स्कूल में हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

0

अच्छे प्रदर्शन के लिए छात्राएं हुई पुरष्कृत


बिरसिंहपुर पाली – (तपस गुप्ता)नगर के शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी सेंट जोसेफ विद्यालय में हर साल की भांति इस साल भी छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया जहाँ विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों ने देश प्रेम से ओत प्रोत, पर्यावरण सुरक्षा आदि को दर्शाते हुए कलाकृतियों को प्रदर्शित किया। विद्यालय के प्राचार्य सेवेस्टियन जार्ज व बीना सेवेस्टियन ने छात्राओं को अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरुष्कार देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि रंगोली प्रतियोगिता में चयन के लिए एक समिति का गठन किया गया था जिसमे नगर के सभ्रांत नागरिक श्रीमती विमल नामदेव वर्षा शिवहरे अलका अग्रवाल शामिल रहे जिन्होंने सभी रंगोली का अवलोकन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन का चयन किया। उल्लेखनीय है कि सेंट जोसेफ विद्यालय में छात्रों के पठन पाठन के अलावा शारीरिक मानसिक विकास के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं समय समय पर आयोजित कराई जाती है साथ ही विद्यालय के बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें पुरष्कृत भी किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *