October 23, 2024

कांग्रेस की जन जागरण यात्रा पहुँची पाली

0
*कांग्रेसियों ने यात्रा का किया स्वागत*
*युवा कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली*
बीरसिंहपुर पाली – (तपस गुप्ता)मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा का पोल खोलने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाई जा रही जन जागरण यात्रा पाली नगर पहुँची जहाँ इस यात्रा का कांग्रेसजन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी व  युवक कांग्रेस ने बाइक रैली निकालकर यात्रा की अगुवाई की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जनसभा को संबोधित कर सीएम शिवराज सिंह चौहान को घोषणावीर सीएम बताया और कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है तब से लगातार भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न किसानों के साथ अत्याचार सहित अन्य अपराध बढ़े है। इन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे प्रदेश में स्थापित होगी। जनसभा को युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने संबोधित कर कहा कि प्रदेश के सीएम छलिया है जो प्रदेश की भोली भाली जनता को छल रहे है। बीजेपी की सरकार ने प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को बढ़ाया है आज हर वर्ग इस सरकार के अत्याचारों से परेशान है। कार्यक्रम को ब्यौहारी विधायक रामपाल सिंह पूर्व विधायक अजय सिंह शकुंतला प्रधान जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव खण्डेलवाल कांग्रेस नेता के के मिश्रा जानकी मिश्रा राजा तिवारी रवि मिश्रा अजय शिवहरे सहित अन्य नेताओ ने संबोधित किया।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा पूर्व पार्षद अब्दुल सलाम रिज्वी पार्षद सिया बाई कृष्णकांत अवधिया कांग्रेस नेता मनु उपाध्याय शनु उपाध्याय लक्ष्मण कुशवाहा पवन संभर राम सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता व क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *