October 24, 2024

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न, विभिन्य पहलुओ पर बनी सहमती

0
रायपुर।  भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में महिला मोर्चा की बैठक जिला अध्यक्षा श्रीमति शैलेन्द्री परगनिहा के नेतृत्व में रखी गई।यह बैठक मुख्य रूप से संगठन को मजबूत बनाने की दृष्टिकोण के मद्देनजर विभिन्न बूथों की महिलाओं को संगठन से जोड़ने की प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया गया। लगभग 600 बूथों में महिलाओं को संगठन से जोड़ने की प्रक्रियापूरी हो गई। जिसका ब्यौरा आज भाजपा कार्यालय में बहनों ने जमा किया।आगामी कार्यक्रम
के अंतर्गत सावन उत्सव, कांवर यात्रा, रक्षा बंधन, तीज मिलन को मनाने हेतु चर्चा की गई। विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयंती भाई पटेल, बंदना मुखर्जी, सुभद्रा तम्बोली, किरण देवांगन, शारदा गोस्वामी, कल्याणी, सरिता साहू, पिंकी कुरैशी, सावित्री जगत, नमीता राय, सुजाता सेन, मोनिका साहू, माया शर्मा, सभी मंडल अध्यक्षों के साथ उनके पदाधिकारीगण और बूथ प्रभारी के साथ-साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *