October 23, 2024

स्कूल कराते प्रतियोगिता सम्पन्न  उमरिया जिला की टीम रही विजेता

0
बिरसिंहपुर पाली (तपस गुप्ता)-जिला शिक्षा अधिकारी रणमत सिंह एव जिला क्रीड़ा अधिकारी शेख सलीम के मार्गदर्शन में संभागीय शालेय कराते प्रतियोगिता का आयोजन पाली  में सम्पन्न हुआ। मॉडल स्कूल के प्राचार्य के निगरानी में यह प्रतियोगिता कराई गई जिसमें मुख्य निर्णायक के रूप में संभागीय कराते प्रशिक्षक अजय चौधरी एव जिला कराते प्रशिक्षक सचिव जिला कराते एसोसिएशन उमरिया के प्रमोद विश्वकर्मा की मुख्य भूमिका रही। रेफरी जज की भूमिका किशोर साकेत नेहा विश्वकर्मा शनि बंजारे रामकिशोर चौरसिया रितेश काछी रहे वही विभागीय रूप से संजय नामदेव खेल निर्देशक मुकेश झरिया खेल निर्देशक सचिन तिवारी खेल निर्देशक सलमान खान खेल निर्देशक मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में विजेता उमरिया जिला रही वही उप विजेता में शहड़ोल ने अपना स्थान बनाया। बताया गया है कि चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता जो कि 11 से 15 अगस्त 2018 तक इंदौर में आयोजित होनी है इस प्रतियोगिता के चयनित  खिलाड़ियों को शामिल किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *