February 3, 2026

क्यू है ख़ास प्रियंका की सगाई

0
jk5


आखिरकार खुशखबरी मिल ही गई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास ने सगाई कर ली है। इससे बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह खुशी का माहौल है। इसकी जानकारी हाल ही में आई है। हालांकि अली अब्बास ज़फर के ट्वीट से लग ही रहा था कि प्रियंका और निक अपने रिश्ते में आगे बढ़ गए हैं।
प्रियंका और निक के साथ होने की खबरें तब से बनी हुई थी जब से वे हॉलीवुड से लौटी थी। दोनों अक्सर साथ में देखें जाते थे। उन्होंने पब्लिकली साथ रहने का फैसला किया लेकिन कभी इसपर खुलकर बात नहीं की थी। लेकिन लगता है

दोनों को ही ऐसे साथ रहना गवारा नहीं था। इसलिए दोनों ने सगाई कर ली। और यह हुआ है प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर।प्रियंका चोपड़ा का 18 जुलाई को 36वां जन्मदिन था। इसकी प्लानिंग पहले से ही निक ने कर रखी थी और दोनों ने यह वक्त लंदन में एक-दूसरे के साथ बिताया। इसी बीच दोनों ने सगाई की। प्रियंका और निक ने लंदन में बहुत एंजॉय किया और आखिरकार सगाई कर ली। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल पोस्ट उन्होंने अब तक नहीं डाली। इसलिए

फैंस को उनकी साथ में ऑफिशियल अनाउंसमेंट पोस्ट का इंतज़ार है।प्रियंका और निक पिछले सप्ताह ही लंदन के टिफनी स्टोर पहुंचे थे और वहां उन्होंने एक डायमंड रिंग पसंद की थी। यह खूबसूरत रिंग ही प्रियंका की सगाई की रिंग है। दोनों दो महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के परिवार से भी मिल लिए। बॉलीवुड और हॉलीवुड में दोनों ने खबरें और कैमरा अपनी तरफ घुमा रखे थे। ऐसे में फाइनली दोनों का साथ होना फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।निक के करीबी सूत्र ने बताया कि वे दोनों ही बहुत खुश हैं। साथ ही दोनों के परिवार भी खुश हैं। यहां तक कि निक के दोस्तों और परिवार ने उन्हें कभी इतना खुश नहीं देखा है। निक वाकई प्रियंका के लिए सीरियस हैं। प्रियंका चोपड़ा 36 वर्ष की हैं, वहीं निक 25 वर्ष के हैं। लेकिन उम्र प्यार में मायने नहीं रखती और यही बात साबित की है प्रियंका और निक ने। नए लव बर्ड्स प्रियंका और निक को सगाई की बहुत बधाई।

साभारःवेब दुनिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed