October 24, 2024

 मुख्यमंत्री ने अपने निवास परिसर में लगाया अमरूद का पौधा

0

 

रायपुर-मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां अपने निवास परिसर में दैनिक नई दुनिया के ‘पौधा लगाएं, वृक्ष बचाएं’ अभियान के तहत अमरूद का पौधा लगाया। समाचार पत्र के राज्य सम्पादक श्री आलोक मिश्रा और स्थानीय संपादक श्री जयप्रकाश पाण्डेय सहित नई दुनिया परिवार के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे। श्री आलोक मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि नई दुनिया, जागरण समूह द्वारा पूरे देश में वृक्षारोपण का यह अभियान चलाया जा रहा है। डॉ. सिंह ने इस अभियान की सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *