October 23, 2024

प्रदेश की भाजपा सरकार ने आदिवासी भाइयों को छला जाती प्रमाणपत्र के लिए आज भी भटक रहे लोग -भगत

0

पृथ्वीलाल केशरी

रामानुजगंज– प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन राजपुर के अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। जिसमें आदिवासी कांग्रेस अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष सहित जिले भर के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष अमरजीत भगत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आदिवासी व पिछड़ावर्ग बाहुल्य क्षेत्रों में कांग्रेस सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम कर रही है साथ ही पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी प्रकोष्ठ के रिक्त पदों को भरने का काम भी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल व नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।भाजपा सरकार ने आदिवासी भाइयों को ठगने का काम किया है।आज भी कई जातियां ऐसी है जिनका जाती प्रमाणपत्र नही बन पा रहा है। नागेसिया जाती के लोगों आज भी जाति प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे है।अनुसूचित जनजाति के

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन 15 सालों में प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।देश की सरकार पहले नोटबंदी किया फिर जीएसटी लगाया और अब पेट्रोल-डीजल सहित अनेक चीजों पर दाम बढ़ाकर हम जनता को परेशान कर रही है।आज प्रदेश का बुरा हाल है प्रदेश में सड़क की ऐसी दुर्दशा है की सड़कें जगह जगह खराब हो गई है जिसके कारण आए दिन जाम की स्थिति निध्मत हो जाती है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेकों आदिवासी स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।कार्यक्रम में उदबोधन भाषण सामरी विधायक प्रीतम राम ने किया एवं मंच संचालन ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने किया। इस दौरान अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ट प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत भगत,कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी रामदयाल उइके, पूर्व विधायक डा. प्रेमसाय सिंह, विधायक सामरी डॉ. प्रीतम राम, रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह, भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गोपाल प्रसाद गुप्ता, केपी सिंहदेव, महेश्र्वर पैकरा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमेटी राजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री संतोष सिंह, ब्लाक अध्यक्ष कुसमी हरीश मिश्रा, सत्यनारायण अग्रवाल, रिपुजीत सिंह, विजय सिंह, लालसाय मिंज, लक्ष्मी सोनी, राजकुमार सोनी, पूरन जायसवाल, सुरेश सोनी, फ्रांसिस्का तिर्की, नीलम पटवा, मुजस्सम नजर,नीरज तिवारी,मनोज अग्रवाल, स्वतंत्र मिश्रा,संतोष दास, राहुल गुप्ता, दिनेश भगत, सरजू लकड़ा, अरुण गुप्ता सहित कांगे्रस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *