October 24, 2024

कृषि मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने स्वर्गीय रामचन्द्र सिंहदेव को दी विनम्र श्रद्धांजलि

0

रायपुर, कृषि मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। श्री अग्रवाल ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय श्री सिंहदेव का पूरा जीवन सार्वजनिक हित के लिए समर्पित रहा है। सार्वजनिक जीवन के दौरान तत्कालीन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मंत्री के रूप में उन्होंने किसानों और गरीबों की भलाई के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। देश के सिंचाई विशेषज्ञों और योजनाकारों में भी उनकी गिनती होती थी। उनका सरल, सहज और सादगीपूर्ण जीवन हर वर्ग को प्रभावित करता था। स्वर्गीय श्री सिंहदेव के बहुआयामी व्यक्तित्व की खासियत थी कि लोग उनको देखकर स्वाभाविक रूप से श्रद्धा से भर जाते थे। श्री अग्रवाल ने स्वर्गीय श्री रामचन्द्र सिंहदेव के शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *