December 14, 2025

छत्तीसगढ़ के 7.16 लाख से अधिक किसानों को 2 हजार 253 करोड़ का ब्याज मुक्त कृषि ऋण वितरित

0
p14


रायपुर, छत्तीसगढ़ में किसानों को खरीफ मौसम की खेती के लिए बिना ब्याज के अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित करने का कार्य बीते एक अप्रैल से लगातार जारी है। प्रदेश की एक हजार 333 प्राथमिक कृषि सहकारी साख समितियों के जरिए अभी तक सात लाख 16 हजार 831 किसानों को दो हजार 253 करोड़ रूपए का कृषि ऋण दिया जा चुका है।
अपेक्स बैंक के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि रायपुर जिले के 38 हजार 666 किसानों को 139 करोड़ 71 लाख रूपए, गरियाबंद जिले के 19 हजार 921 किसानों को 52 करोड़ 80 लाख, बलौदाबाजार जिले के 48 हजार 482 किसानों को 162 करोड़ 57 लाख, महासमुंद जिले के 32 हजार 780 किसानों को 142 करोड़ रूपए, धमतरी जिले के 32 हजार 387 किसानों को 88 करोड़ 96 लाख रूपए, दुर्ग जिले के 64 हजार 162 किसानों को 154 करोड़ रूपए, बालोद जिले के 86 हजार 250 किसानों को 207 करोड़ रूपए, बेमेतरा जिले के 82 हजार 95 किसानों को 197 करोड़ रूपए, राजनांदगांव जिले के 63 हजार 671 किसानों को 219 करोड़ रूपए, कबीरधाम जिले के 37 हजार 592 किसानों को 233 करोड़ रूपए के अल्पकालीन कृषि ऋषि बांटे जा चुके हैं।
बस्तर जिले के 9 हजार 875 किसानों को 62 करोड़ 73 लाख रूपए, कोंडागांव जिले के 7 हजार 523 किसानों को 27 करोड़ 70 लाख रूपए, नारायणपुर जिले के 746 किसानों को 3 करोड़ 78 लाख रूपए, कांकेर जिले के 20 हजार 704 किसानों को 58 करोड़ 54 लाख रूपए, दंतेवाड़ा के एक हजार 63 किसानों को दो करोड़ 68 लाख रूपए, सुकमा जिले के एक हजार 135 किसानों को 6 करोड़ 85 लाख रूपए तथा बीजापुर जिले के दो हजार 873 किसानों को 11 करोड़ 87 लाख रूपए का ऋण दिया गया है।
बिलासपुर जिले के 23 हजार 444 किसानों ने खेती-बाड़ी के लिए 82 करोड़ 16 लाख रूपए, मुंगेली जिले के 15 हजार 215 किसानों ने 60 करोड़ 87 लाख रूपए, जांजगीर चांपा जिले के 42 हजार 103 किसानों ने 165 करोड़ रूपए, कोरबा जिले के 6 हजार 225 किसानों ने 27 करोड़ 43 लाख रूपए, सरगुजा जिले के 16 हजार 450 किसानों ने 41 करोड़ रूपए, बलरामपुर जिले के 10 हजार 535 किसानों ने 14 करोड़ 62 लाख रूपए, सूरजपुर जिले के 18 हजार 485 किसानों ने 25 करोड़ 64 लाख रूपए, कोरिया जिले के 8 हजार 425 किसानों ने 12 करोड़ 50 लाख रूपए, रायगढ़ जिले के 21 हजार 324 किसानों ने 46 करोड़ 31 लाख रूपए तथा जशपुर जिले के चार हजार 700 किसानों ने खेती-बाड़ी 6 करोड़ 67 लाख 92 हजार रूपए का ऋण लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed