October 23, 2024

पार्टी में समर्पण भाव से करें कार्य,शक्ति केंद्रों में राज्य एवं केंद्र शासन की रखें सम्पूर्ण जानकारी-रामविचार

0

पृथ्वीलाल केशरी

रामानुजगंज/ जिला स्तरीय शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक एवं सहसंयोजक की बैठक बलरामपुर ऑटोडोरयम भवन में आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष एवम अजजा मोर्चा के रामविचार नेताम की मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष पांडेय, प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव के विशिष्ट अतिथि में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामविचार नेताम ने कहां की हमें लक्ष्य लेकर के कार्य करना चाहिए। बूथ अगर जीतेंगे तभी पुनः राज्य एवं केंद्र में सरकार बनाएंगे। पार्टी में समर्पण का भाव होना चाहिए। शक्ति केंद्रों में राज्य शासन एवं केंद्र शासन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हर पार्टी कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए। बूथ शक्ति केंद्र में आप रहते हैं उसे आपको देखना है । भले ही आप मंडल जिला या प्रदेश के पदाधिकारी क्यों ना हों, उस बूथ में आपको सबसे पहले जीत दर्ज करने के लिए कार्य करना होगा। अगर आप हार रहे हैं तो आप पार्टी के हित में कार्य नहीं कर रहे हैं आप पार्टी के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। पार्टी ने आपको जो दायित्व दिया है आप पूर्ण ईमानदारी, जिम्मेवारी के साथ कार्य करें और अपने अपने बूथों में जित दर्ज कराय। आने वाला समय में हमारा रणक्षेत्र बूथ ही है। आज देश को मोदी जी जैसे पुनः देश भक्त की जरूरत है।


प्रदेश महामंत्री संतोष पांडेय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बदौलत ही आज हम 15 वर्षों से सरकार में हैं देश में परिवर्तन लाना है और राज्य में अगर इतिहास बनाना है तो कार्य तो आपको करना पड़ेगा दिल बड़ा रखिए। हाथी पालने का प्रयास कीजिए। मंडल से नीचे आज हमारी इकाई सक्रिय है। पूर्व में मंडल तक ही हम सीमित रहते थे। हम जो बूथ हारे हैं उस पर हमें कार्य करना है समय बहुत कम है लगभग 2 माह का समय आपके पास शेष बचा है, उसे ध्यान रख कर के कार्य करें ।आज पूरा विश्व में हम सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं वाली पार्टी के सदस्य हैं। केंद्र में हमारी सरकार है और देश के अधिकतर राज्यों में आज हम सत्ता पर हैं राज्य में भी हम अच्छी स्थिति पर है सबसे अधिक जिला पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं नगर पालिका और नगर निगम नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों में हमारे पक्ष के सरपंच एवं अध्यक्ष है बस आपको संगठन हित में कमल फूल के लिए कार्य करना है और 65 प्लस के लक्ष्य को ध्यान में रखकर के कार्य करना है। प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ने कहा की बूथों का ग्रेडिंग हो चुका है। समय लगभग 90 दिन बचा है ,नया परिणाम लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत कर बूथ के परिणाम को बदलना है चुनाव में विधानसभा का प्रत्याशी बूथ में चुनाव नहीं लड़ना है बूथ में स्थानीय नेता बूथ के प्रभारी ही चुनाव लड़ते हैं। अब सोशल मीडिया का जमाना है। आने वाले समय में 25 जुलाई से स्काई योजना के तहत पूरे राज्य में मोबाइल फोन वितरण किए जायेंगे लोगों के घर-घर तक सोशल मीडिया के माध्यम से आप पार्टी के हित में संदेश पहुंचा सकते हैं।कार्यक्रम में गौरीशंकर अग्रवाल, उद्धेश्वरी पैकरा,ओमप्रकाश जायसवाल, सुभाष केसरी,कृष्णा गुप्ता,प्रवीण अग्रवाल,अनिल तिवारी,रोशन लाल मणि, संजय सिंह,सतीश सिंह,संतोष पांडे, विनय भगत,आशीष केशरी,गोपी शरण कुसवाहा,विनोद जायसवाल,दिलीप सोनी सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *