October 22, 2024

नगर निगम और नगर पंचायत में भाजपा की जीत केन्द्र और राज्य सरकार की विकास योजना का परिणाम :विधायक श्याम बिहारी

0

बैकुंठपुर।  नगर पंचायत में भाजपा ने जीत दर्ज कराई । दोनों उप चुनाव में विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की रणनीति काम आई, मतगणना स्थल पहुंचे भाजपा विधायक जायसवाल के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।
जीत पर भाजपा के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है कि इस जीत का सारा श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है, चिरमिरी और झगराखांड के कार्यकर्ताओं ने लोगों के दिल में जगह बनाई है। केन्द्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं के लाभ जनता को मिल रहा है। जिसका अच्छा परिणाम सामने आ रहा है।


24 जून को झगराखांड और नगर निगम चिरमिरी के पार्षद पद के लिए उपचुनाव हुए थे, बुधवार को सम्पन्न उपचुनाव के मतपत्रों की गणना और परिणाम आए, जिसके भाजपा को कुडेली जिला पंचायत में मिली करारी हार के बाद थोड़ी राहत की खबर सुनने को मिली। दोनों ही उप चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की। झगराखांड नगर पंचायत में वार्ड क्र 4 पार्षद के चुनाव में भाजपा की बिन्दु वर्मा को 159 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर जोगी कांग्रेस को 75 और कांग्रेस को 70 मत मिले, वहीं नगर निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 25 मेें हुई मतगणना में भाजपा की चांदनी यादव को 238 और कांग्रेस की आशा गुप्ता को 213 मत मिले वहीं 5 मत नोटा को भी मिले। दूसरी ओर भाजपा की रणनीति यहां बेहद

काम आई, मनेन्द्रगढ विधायक ने हर पोलिंग बूथ की जिम्मेदारी के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया और उनके साथ समय समय पर मैदान में डटे रहे। दूसरी ओर कांग्रेस के साथ चिरमिरी के कालरी कर्मचारियों के संघ में एकजुट होकर भाजपा को हराने की पूरी कोशिश में लगे हुए थे, परन्तु विधायक श्री जायसवाल ने जनता से सीधा संवाद कर दोनों पार्षदों को जीत दिलाई। सूत्र बताते है कि कोरिया जिले की तीनों विधानसभा में मनेन्द्रगढ विधानसभा सीट भाजपा के आंतरिक सर्वे में सुरक्षित बताई जा रही है, विकास को लेकर यहां हुए कई कार्यो से जनता बेहद खुश है। चुनाव में विधायक बेहद संयमित बयान देकर लोगेा के बीच पहुंचे दूसरी ओर बैकुंठपुर में नेताओं के विवादित बयानों से  भाजपा की काफी किरकिरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *