October 22, 2024

छत्तीसगढ़ की कुमारी स्पंदना पल्ली ने मिस इंडिया-2018 में प्राप्त किया छठवां स्थान : मुख्यमंत्री ने दी बधाई

0


रायपुर,मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास कार्यालय में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता-2018 में छठवां स्थान में प्राप्त करने वाली छत्तीसगढ़ की कुमारी स्पंदना पल्ली ने सौजन्य मुलाकात की। रायपुर निवासी स्पंदना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2018 की विजेता भी हैं। मुख्यमंत्री ने इस शानदार उपलब्धि के लिए स्पंदना को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। स्पंदना ने मुख्यमंत्री को बताया इस माह की 19 तारीख को मुंबई में प्रतियोगिता का फाईनल हुआ, प्रतियोगिता में उन्हें छठवां स्थान मिला। इसके साथ ही साथ एक अंतर्राष्ट्रीय टूर और ट्रेवल एजेंसी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस स्पर्धा में प्रतिभागियों को अपने राज्य के पर्यटन स्थलों पर केन्द्रित दो मिनट का वीडियो तैयार कर दिखाना था। स्पंदना ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थलों चित्रकूट, तीरथगढ़, गंगरेल और प्रज्ञागिरी जैसे मनोरम स्थानों पर दो मिनट का वीडियो तैयार कर प्रदर्शित किया था। जिसे यू-ट्यूब पर लगभग साढ़े चार लाख दर्शकों ने देखा। डॉ.सिंह ने इस उपलब्धि के लिए भी स्पंदना को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed