रायपुर ,मुख्यमत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान आज जिला मुख्यालय जशपुर में लगभग 111 करोड़ 70 लाख रूपए के 1012 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें उन्होंने 90.24 करोड़ रूपये के 833 कार्यों का लोकार्पण और 21.46 करोड़ रूपए के 179 कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न योजनाओं में 22 हजार 303 हितग्राहियों को 5.85 करोड़ रूपए की विभिन्न सामग्रियां और सहायता राशि के चेक वितरित किए। डॉ. सिंह ने आम सभा में 2684 किसानों को 4.39 करोड़ रूपए का धान बोनस, 12 हजार 065 परिवारों को आबादी पट्टा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत् 5 हजार महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन और 2010 श्रमिकों को सायकल, औजार एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया।
मुख्यमंत्री ने आमसभा में जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें मुख्य रूप से 53.90 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित जशपुर-सन्ना मार्ग, 8.40 करोड़ रूपए की लागत लागत से जिला चिकित्सालय में मेटरनल चाईल्ड हेल्थ विंग का भवन शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 2.30 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित बेन्जोरा से मनोरा कांजी तक सड़क, 67 लाख रूपए की लागत से करडीह से केसरा सोनक्यारी तक सड़क और 31 लाख रूपए की लागत सेे गजमा शासकीय उच्चत्ततर माध्यमिक विद्यालय के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने यहां जिन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें मुख्य रूप से 4.98 करोड़ की लागत से पाईपलाईन विस्तारीकरण कार्य, एक करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से नगड़ा से सरूवा मार्ग, एक करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से बगीचा से डुमरटोली मार्ग पर डोड़की नदी पर बनने वाली उच्च स्तरीय पुलिया, एक करोड़ 62 लाख रूपए की लागत से नीमगांव में 50 सीटर नवीन आदिवासी बालक आश्रम और 49 लाख रूपए की लागत से नवसामर्थ्य नगर में बनने वाला प्रयोगशाला कक्ष शामिल है।