October 23, 2024

भ्रष्टाचार के आगे नतमस्तक हुआ शासन प्रशासन

0
अजय तिवारी       
बैकुण्ठपुर  । कोरिया में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ)की राशि से गुणवत्ताहिन निर्माण कर जमकर भ्रष्टाचार करने की बात सामने आई है। जलसंसाधन विभाग द्वारा एक माह पूर्व बनी सीसी सडक कई स्थानों पर क्रेक हो गयी है। निर्माण कार्यो में शासन द्वारा निर्धारित मानक गुणवत्ता का अभाव देखा जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा निर्माण स्थल का निरीक्षण करते नही है, अपने चहेते ठेकेदारों को नियमविरूद्ध बिना टेडर कार्य करवाया गया, जिसके चलतंे गुणवत्ताहीन कार्य हुआ और महिने भर पहले बनी सीसी सडक कई स्थानों पर क्रेक हो गयी, जबकि इस सडक पर कोई आता जाता ही नही है।
इस संबंध में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री साहू का कहना है कि ये गंभीर बात है, निर्मित सडक को दिखवाता हूं, आखिर कहां चूक हुई है। निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही के लिए दोषी पर कार्यवाही की जाएगी।
जानकारी के अनुसार कोरिया के बैकुंठपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के गेज बांध के पास ग्राम छरछा सोनहत मेन रोड से मत्स्य बीज प्रक्षेत्र तक सीमेंट कांक्रिट सडक निर्माण कार्य के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) से 15.32 लाख रूपये स्वीकृत किये गये। निर्माण कार्य के लिए एजेंसी कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग बैकुंठपुर केा दी गयी है। कुछ ही मीटर की सीमेंट कांक्रिट सडक निर्माण के लिए लाखों रूपये दिये गये है लेकिन मिले भारी राशि के बंदरबांट किये जाने के कारण निर्माण कार्य बेहद घटिया कराया है। ग्राम छरछा के सोनहत मार्ग से मत्स्य बीज प्रक्षेत्र केंद्र तक कुछ मीटर की सडक निर्माण का कार्य 15.32 लाख रूपये से 18 अपै्रल 2018 से कार्य शुरू हुआ और एक माह के अंदर ही कार्य समाप्त हो गया। हाल में बने लाखों के सीमेंट कांक्रिट सडक पर जगह जगह पर दरारे आ गयी है। जिससे स्पष्ट है कि घटिया तरीके से लाखों के कार्य को कराया गया। यही वजह है बनने के बाद से ही सीमेंट सडक पर जगह जगह पर लंबी दरारे आ गयी है। निश्चित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है जो राशि के बंदरबॉट के कारण निर्माण कार्य का ऐसा हाल होता है। जानकारी के अनुसार गेज बांध के पास मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का अहाता निर्माण कार्य हेतु जिला खनिज न्यास से 16 लाख से ज्यादा की राशि जारी की गयी। इस कार्य में भी गुणवत्ता को दरकिनार कर दिया गया है। इस तरह जिले भर में जिला खनिज न्यास से भारी राशि विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए जारी की गयी जिसमें निर्माण गुणवत्ता पर ध्यान नही दिये जाने के कारण घटिया निर्माण कार्य केा बल मिल रहा है।
नियमों का नहीं किया पालन
कार्य स्थल पर लगे बोर्ड में कार्य प्रारंभ होने की तिथि 10 अप्रेल 2018 अंकित किया गया है लेकिन कार्य पूरा करने की तिथि के साथ सडक की लंबाई का जिक्र्र नही किया गया है। 
जबकि कार्य पूरा कर लिया गया है। निर्देश के अनुसार किसी भी शासकीय निर्माण कार्य में निर्माण स्थल पर निर्माण कार्य से संबंधित समस्त आवश्यक जानकारी बोर्ड में उल्लेखित किया जाना अनिवार्य होता है लेकिन देखने में यह आता है कि अधिकतर जगहों पर निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारी अंकित नही की जाती आधी आधुरी जानकारी के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाता है। यह गंभीर बात है लेकिन इस दिशा में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कभी कार्यवाही नही होती जिसके चलते लगातार निर्देशों की अवहेलना जिले में की जा रही है। दूसरी ओर निर्माण कार्य में सीसी सडक बनाने के लिए वहां की मिट्टी खोद कर उसका फाउंडेशन बनाया जाना जरूरी होता है, यह कार्य भी नही किया गया साथ ही सडक निर्माण में सामग्री लगाने का मापदंड का पालन नहीं किया गया है। यही कारण है एक माह के बाद ही सडक मे कई स्थानों पर बडे बडे क्रेक देख्ेा जा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *