February 3, 2026

आबादी पट्टा मिलने पर खिल उठे चेहरे

0
n3


    रायपुर,  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के हाथों आज शाम जिला मुख्यालय गरियाबंद में आबादी पट्टे मिलने पर जिले के ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। महिलाएं भी काफी खुश नजर आ रही थीं। उन्होंने मकानों का आबादी पट्टा मिलने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान आमसभाओं में 12 लाख 60 हजार परिवारों को आबादी पट्टों का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में डॉ. सिंह ने आज गरियाबंद में भी कई परिवारों को आबादी पट्टों का वितरण किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed