October 23, 2024

विकास यात्रा – 2018 मुख्यमंत्री ने दी गरियाबंद में 181 करोड़ के 64 निर्माण कार्यो की सौगात

0

सैंतालीस हजार कृषकों को 67.40 करोड़ रूपये का धान बोनस विभिन्न योजनाओं के तहत 12 हजार 662 हितग्राहियों को सामग्री वितरित

रायपुर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान आज जिला मुख्यालय गरियाबंद में आयोजित आम सभा में 181 करोड़ 33 लाख रूपए के 64 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें उन्हांेंने 69 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत से पूर्ण हो चुके 26 कार्यों का लोकार्पण और 112 करोड़ रूपए के 38 नए स्वीकृत कार्याें का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने आम सभा में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 12 हजार 662 ग्रामीणों को 4 करोड़ 63 लाख राशि की हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण किया। उन्होंने आम सभा में 47 हजार 163 कृषकों को 67.40 करोड़ रूपए का धान बोनस, 9 हजार 101 किसानों को 11 करोड़ 29 लाख रूपए की फसल बीमा राशि और 31 हजार 760 किसानों को 20.51 करोड़ रूपए की सूखा राहत राशि का भी वितरण किया।
मुख्यमंत्री जिन पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें मुख्य रूप से 11 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत से गरियाबंद आवर्धन जल प्रदाय योजना, 4 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत से स्टेडियम, 3 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से सर्किट हाउस, 3 करोड की लागत से बकली में 33/11 के.व्ही विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 2 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से पुलिस लाईन प्रशासकीय भवन, एक करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से खरखरा से रसेला मार्ग और 10 करोड रूपए की लागत से नहरगांव-नागाबुड़ा-बारूलामार्ग पर पुल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने आमसभा में 4 करोड़ रूपए की लागत से लाईवलीहुड कॉलेज, एक करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से मैनपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 9 करोड़ रूपए की लागत से परसदा वितरक शाखा नहर का रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री जिन नए स्वीकृत निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया, उनमें मुख्य रूप से 9.93 करोड़, की लागत से राजिम फिंगेश्वर महासमुंद मार्ग का डामरीकरण कार्य, 7.02 करोड़ रूपए की लागत से बरभाठा बासीन-खपरी-भसेरा मार्ग में सरगी नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 4.23 करोड़ रूपए की लागत से गुढियारी से कांदाडोंगर तक सड़क, 1.89 करोड़ रूपए की लागत से छुरा में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास भवन, एक करोड़77 लाख रूपए की लागत से लाईवलीहुड कॉलेज, गरियाबंद में 50 सीटर बालिका छात्रावास भवन का शिलान्यास और भूमिपूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *