October 23, 2024

रसोई गैस के बढ़ते दाम को लेकर महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया

0

 

रायपुर/ भाजपा सरकार की सर्वहारा वर्ग विरोधी नीतियों के कारण के कारण आज गैस सिलेंडर के भाव 800/- रू. तक पहुंच गया है। अब ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है कि गरीब एवं आम जनता फिर से चूल्हा से खाना बनाने में मजबूर होना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि को लेकर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी के निर्देश पर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आशा चौहान के नेतृत्व में बूढ़ा तालाब स्थित धरना प्रदर्शन स्थल में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के विरोध में रावण रूपी पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। केन्द्र सरकार के द्वारा घरेलू रसोई गैस की कीमत में 48 रूपयें वृद्धि करने से 800 रूपयें प्रति सिलेंडर तथा व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में 77 रूपयें वृद्धि करने से 1251 रूपयें प्रति सिलेंडर हो गया है। प्रधानमंत्री जहां एक ओर उज्जवला योजना में महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटने का गुणगान करते है वहीं दूसरी ओर लगातार गैस के दाम बढ़ाते जा रहे है। आम जनता में विशेषतौर पर महिलाओं को होने परेशानियों को नजर अंदाज कर दामों में लगातार वृद्धि केन्द्र सरकार कर रही है। जिसका खामियाजा 2018-19 के चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा।
महिला कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के द्वारा महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को अपशब्द का इस्तेमाल किया गया। पुलिस प्रशासन को दोहरे नीति का सामना महिला कांग्रेस को करना पड़ा। लगातार झूठे वादे और धोखाधड़ी की राजनीति कर रही है, भाजपा सरकार। मोदी ने यह वादा किया था। उनकी सरकार आते ही महंगाई कम हो जायेगी। अब महंगाई रूपी राक्षस का विकराल रूप देखकर जनता दहशत में है। यदि महंगाई रोकने के लिये भाजपा सरकार के द्वारा आवश्यक कदम नहीं उठाया गया तो महिला कांग्रेस पुरजोर विरोध प्रदर्शन करेगी।
आज के धरना प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष आशा चौहान, गंगा यादव, महिला कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत, प्रदेश प्रतिनिधि पूजा देवांगन, अपर्णा फ्रांसिस, प्रदेश सचिव अनामिका यदु, चंद्रवती साहू, राहत परवीन, कल्पना सागर, मल्लिका प्रजापति, संगीता तिवारी, खुशबू, शकुंतला पठारी, संगीता साहू, संगीता सिंह, रेखा साहू, डिम्पल तबस्सुम, सायरा बेगम आदि महिलायें उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *