October 24, 2024

विकास की आस में जनता के साथ हुआ छलावा ,भा. जा. पा. की कथनी और करनी में अंतर :विकास तिवारी

0

विकास तो मिला नहीं पर भाजपा के चाल, चरित्र, चेहरा का खुलासा जरूर हुआ-विकास तिवारी


रायपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल के आदेशानुसार विकास खोजो यात्रा बालोद जिला पहुंची। जहां झीरम घाटी में शहीद नेताओं एवं जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी ।प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास तिवारी (विकास खोजो प्रोग्राम) ने जानकारी देते हुये बताया कि विकास खोजो यात्रा की टीम अर्जुन्दा के दुकानदार के पास पहुंची तो उसने अपनी पीड़ा बताई कि उसकी दुकान सहित भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष हरीश चन्द्राकर ने दुर्भावना से 4-5

दुकानों में आग लगावा दिया, जिसके कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ। वर्तमान में चाल चरित्र चेहरा की बात करने वाले भाजपा नेता जेल में है। आस-पास के लोगो ने बताया कि भाजपा नेताओं से सभी लोग भयक्रांत है।विकास खोजो कार्यक्रम अपने अगले पड़ाव राजनाँदगाँव जिले में पहुँची जहाँ के स्थानीय निवासियों ने बताया कि मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के बावजूद यहाँ समस्याओं का अंबार लगा है, शौचालय निर्माण में भारी अनियमितता है, बेरोजगारी से युवा

त्रस्त है और राजनाँदगाँव जिले में शराबखोरी भी बढ़ी है, जिसके कारण पूरे जिले में घरेलू हिंसा से महिलायें पीड़ित है, नशे के शिकार युवाओं से स्थानीय लोग बेहद परेशान है। विधायकगण तेजकुंवर नेताम, अनिला भेड़िया, भैयाराम सिन्हा, जनपदगण, नगर पालिका अध्यक्ष गण भी विकास यात्रा खोजो बस में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और नगर भ्रमण किये। विकास खोजो कार्यक्रम में प्रदेश समन्वयक अरुण भद्रा, सह समन्वयक आकाश शर्मा, बालोद जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, राजनाँदगाँव ग्रामीण अध्यक्ष नवाज खान, गुंडरदेही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश साहू, युवक कांग्रेस अध्यक्ष नुरुल्ला खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रजनीकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *