October 24, 2024

मुख्यमंत्री ने किया विकास प्रदर्शनी का अवलोकन

0


रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज दोपहर विकास यात्रा के दौरान जशपुर जिले के तहसील मुख्यालय कांसाबेल में आयोजित आम सभा के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी को भी देखा। डॉ. सिंह के साथ केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के गृह मंत्री श्री रामसेवक पैकरा ने भी प्रदर्शनी के विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टाल मे भी हितग्राहियों से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *