October 24, 2024

धर्म :पति की लंबी उम्र के लिय महिलाओं ने रखा व्रत, बट वृक्ष की इस दिन होती है पूजा ..

0


*कसडोल*। हिन्दू धर्म मे वट सावित्री व्रत का काफी महत्व होता है यह पुजन स्त्रियां सौभाग्य प्राप्ति औऱ पति की लंबी आयु की कामना के लिये करती है हर साल वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है इस बार भी यह ब्रत आज पूरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा है जिसमे प्रमुख रूप से कसडोल नगर में स्त्रियों ने अपनी पति की लंबी उम्र के लिये हाई स्कूल ग्राउंड परिसर में वट वृक्ष के नीचे सुबह से पूजा अर्चना में लगी दिखाई दी जिसमे मुख्य रूप से संतोषी साहू, सोनू साहू, चित्रलेखा मिश्रा, सुनीता साहू, शान्ति साहू, सरस्वती साहू, रामेश्वरी साहू, हेमा मालाकार व  अन्य महिलाएं शामिल हुई

सुहाग पर आए संकट होते दूर...
सुबह से पूजा के लिये लगी श्रीमती चित्रलेखा मिश्रा ने बताया कि इस दिन सभी सुहागन महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार कर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। ऐसा पति की लंबी आयु की कामना के लिए किया जाता है। वही आगे बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन ही सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और श्रद्धा से यमराज द्वारा अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस पाए थे। इस कारण से ऐसी मान्यता चली आ रही है कि जो स्त्री सावित्री के समान यह व्रत करती है उसके पति पर भी आनेवाले सभी संकट इस पूजन से दूर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *