रायपुर,मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मासिक रेडियो वार्ता ‘‘रमन के गोठ‘‘ की 33वीं कड़ी का प्रसारण आज यहां पूर्वान्ह 10:45 से 11:05 बजे तक आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. और राज्य के निजी टेलीविजन चैनलों में हुआ। रायपुर जिले के तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम कुर्रा में ग्रामीणों ने बड़े ही उत्साह से मुख्यमंत्री की रेडियों वार्ता को सुना और उसे सराहा।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मासिक रेडियों वार्ता में कहा 2003 से जब से प्रदेश की बागडोर संभाला है तब से प्रदेश के विकास में गति आई है। आज सरकार के द्वारा प्रदेश की जनता से निकटता और जवाबदेही तथा मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन से प्रदेश के जनताओं की समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाता है। प्रदेश के जनता के लिए मुख्यमंत्री निवास के दरवाजें हमेशा खुले है। जनताओं से राय लेकर योजनाओं को जानकर एवं समझकर विकास के नये आयाम आज प्रदेश ने गढ़ लिया है। प्रदेश में विकास यात्रा का पहला चरण 12 मई से 11 जून तक तथा द्वितीय चरण 16 अगस्त से 30 सितम्बर तक चलेगा। विकास यात्रा की प्रथम चरण की शुरूआत केन्द्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने हरी हण्डी दिखाकर किया। विकास यात्रा के दौरान प्रदेश के पत्रकार साथियों से मुलाकात तथा प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे पिछड़े तबके को ऊंचा उठाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। धरती की सबसे खुबसूरत वादियों मे शुमार बस्तर का विकास आज नये आयाम छु रहे है। आज बस्तर मे सड़को का जाल बिछ गया है। बस्तर में जल्द ही नियमित विमान सेवा का शुरूआत होगा। बस्तर क्षेत्र में इंटरनेट कनेक्टीविटी का जाल बिछ रहा है। बस्तर नेट के माध्यम से 836 किलोमीटर तक रिंगफाई नेटवर्क बिछाया जा रहा है। आज बस्तर सड़क, रेल, वायु से जुड़ गया है। अब बस्तर की तस्वीर बदल गई है। बस्तर क्षेत्र में विकास रफ्तार बढ़ गई है। स्काई योजना के तहत 50 लाख हितग्राहियों को स्मार्ट फोन का वितरण किया जायोगा। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के बीजापुर जिला से आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत अपने 14 अप्रैल के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान किया। प्रदेश में इस योजना के जरियें 56 लाख परिवारों को 5 लाख रूपये हेल्थ कव्हर लाभ दिया जायेगा। प्रयास संस्था के माध्यम से प्रदेश के 112 युवा उच्च शिक्षा के लिए चुने गये है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। छत्तीसगढ़ प्रदेश अब विकासगढ़ बन गया है और जशपुर जिला विकासगढ़ी बन गया है। नारी सशक्तिकरण के लिए बिहान योजना के जरिये प्रदेश के 1 लाख 24 हजार से अधिक महिला स्व सहायता समूह बनाकर नया किर्तीमान प्रदेश के महिलाओं ने स्थापित किया है। इस योजना के जरिये प्रदेश के महिला स्व सहायता समूह को आसान और सस्ता ऋण सरकार ने देने का फैसला किया है। अब ई-रिक्शा खरीदी पर श्रम विभाग द्वारा 1 तिहाई या 50 हजार रूपये तक सब्सिडी भी देने का फैसला सरकार ने किया है।