February 3, 2026

समर्थ्य को मिला गोल्ड मैडल जिले का किया नाम रोशन

0
gold
बिरसिंहपुर  पाली -पाली नगर के होनहार बॉक्सिंग खिलाड़ी समर्थ्य शुक्ला ने फिर एक बार उमरिया जिले का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि बीते दिन उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे समर्थ्य ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर प्रतियोगिता में शामिल हुए और उत्क्रष्ट प्रदर्शन किया जहाँ आयोजन समिति के द्वारा उन्हें गोल्ड मैडल की उपाधि से सम्मानित किया गया। बताया गया है कि उक्त प्रतियोगिता में नेपाल भूटान पाकिस्तान अफगानिस्तान वर्मा आदि से भी प्रतिभागी शामिल हुए थे। समर्थ्य पाली रामपुर निवासी अधिवक्ता प्रमोद शुक्ला के पुत्र व वरिष्ठ समाजसेवी निवर्तमान व्याख्याता विनायक प्रसाद शुक्ला के नाती है उनको मिली इस सफलता पर  सभी शुभचिंतकों ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed