October 25, 2024

12 मई को दंतेवाड़ा से माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद ले कर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा करेंगे प्रारम्भ

0

रायपुर। विकास यात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा में लगातार बैठकों का दौर जारी है कल जहाँ सभी मोर्चों की बैठक के बाद शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठक आहुत की गई। बैठक में 12 मई से प्रारंभ हो रही विकास यात्रा को सफल बनाने संगठन स्तर पर जिम्मेदारियां तय करते हूए सभी मोर्चों के पदाधिकारियों को प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर और मंडल से बूथ स्तर तक विकास यात्रा को सफल बनाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सभी प्रकोष्ठों को भाजपा का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना ही भारतीय जनता पार्टी का एक मात्र लक्ष्य है और भाजपा की सरकार डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में लगातार विकास के कार्य कर रही है। 50 वर्षों तक देश और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार रही और कांग्रेस ने कई वादे और नारे जनता के लिए कहे परंतु कांग्रेस पार्टी के लोग अपने वादों को पूरा नही कर पाये और इसीलिए कांग्रेसियों ने कभी जनता के बीच जाकर अपने कार्यों का सोशल ऑडिट करने का साहस नही दिखाया । भाजपा का एक ही वादा और एक ही नारा रहा है विकास का | भाजपा ही देश में एक मात्र पार्टी है जो छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंदर डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में अपने विकास कार्यों के बूते लगातार जनता के बीच जाती है | भाजपा विकास कार्यों का जनता से संवाद कर सोशल आडिट कर लगातार जन भावनाओं के अनुरूप ही विकास कार्यों को करने का लगातार प्रयास करती है और इसी का परिणाम है कि लगातार प्रदेश की जनता ने भाजपा को सेवा का अवसर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जनसंपर्क पदयात्रा की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देते कहा कि पदयात्रा में लगातार मिले जनता के सकारात्मक प्रतिसाद से यह बात स्पष्ट है कि जनता हमे पुनः आशीर्वाद देने तैयार बैठी है और विकास यात्रा के माध्यम से पुनः जनता के बीच संवाद स्थापित करने जा रहे है जिसका निश्चित ही सकारात्मक प्रतिसाद हमे प्राप्त होगा प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी । योजनाओं के माध्यम से बार –बार जनता के सामने जाने की हिम्मत अपने विकास कार्यों के बदौलत ही संभव हो रहा है|

विकास यात्रा के प्रभारी छ.ग. शासन के मंत्री राजेश मूणत ने विकास यात्रा की सम्पूर्ण रूप रेखा की जानकारी देते हुए कहा कि 12 मई को दंतेवाड़ा से माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त कर हमारे नेता केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा प्रारम्भ करेंगे। पहले चरण की विकास यात्रा दंतेवाड़ा से प्रारंभ होकर जगदलपुर, कोंडागांव, कांकेर होते हुए बालोद में सम्पन्न होगी। उन्होंने विकास यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने को कहा है साथ ही अपने-अपने जिलों में अपने-अपने मोर्चा प्रकोष्ठ की भूमिका तय कर विकास यात्रा में प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करने निर्देश दिया।

संगठन महामंत्री पवन साय ने विकास यात्रा को चुनावी शंखनाद बताया कहा कि एक एक कार्यकर्ता की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका होगी । विकास यात्रा को हम सभी मिलकर सफल बनाएंगे एक ऐसे वातावरण का निर्माण करें कि विकास यात्रा जिस मार्ग से होकर गुजरे एक पर्व का माहौल लगे उन्होंने कहा कि प्रचार प्रसार से लेकर स्वागत के साथ जन-जन को विकास यात्रा से जोड़ने तथा उनकी भागीदारी यात्रा में हो इसकी चिंता करने के साथ ही सोशल मीडिया में भी विकास यात्रा का भरपूर प्रचार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

प्रदेश महामंत्री संतोष पांडेय ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि विपक्षी भी दबी जुबान में मानते है कि विकास हुवा है उन्होंने विकास यात्रा को कार्यकर्ताओं के लिए चुनावी समर मे उतरने का आगाज बताया।

आज की बैठक में सभी प्रकोष्ठों को स्वागत से लेकर प्रचार प्रसार सहित विकास यात्रा की तैयारी को लेकर दिशा निर्देश दिए गए साथ ही सभी संभागों और जिलों से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक कि तैयारी शीघ्र ही सुनिश्चित कर विकास यात्रा को सफल बनाने जुटने कहा गया है।

बैठक में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विकास यात्रा प्रभारी छ.ग. शासन के वरिष्ठ मंत्री राजेश मूणत, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, संतोष पांडेय, प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव, सहित भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक प्रदेश पदाधिकारी और जिले के संयोजक एवं सह संयोजक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *