खेल मड़ई 2 इनडोर गेम,स्वर्गीय देवेंद्र कर स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

0
IMG-20260416-WA0039

कलम से कोर्ट तक… जज़्बा बरकरार,
स्व ० देवेंद्र कर को खेल का सलाम

रायपुर।
रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित “खेल मड़ई” इनडोर गेम्स प्रतियोगिता की अंतिम कड़ी में स्वर्गीय देवेंद्र कर स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
शुभारंभ अवसर पर यूनियन क्लब मे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेस क्लब परिवार से जुड़े ग्रैंड न्यूज़ के प्रधान संपादक गुरुचरण होरा, ‘आज की जनधरा’ के प्रधान संपादक सुभाष मिश्रा , स्व देवेंद्र कर की माता जी श्रीमती मनोरमा कर , अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी कविता दीक्षित विशेष रूप से मौजूद रहीं।,
शुभारंभ मौके पर मुख्य अतिथि
सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने प्रेस क्लब की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी पत्रकारिता में मानसिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में खेल न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मन को भी संतुलित करते हैं।
उन्होंने कहा कि
“पत्रकार समाज का आईना होते हैं, और जब वही स्वस्थ और सकारात्मक रहेंगे, तभी समाज को सही दिशा दे पाएंगे।”
स्वर्गीय देवेंद्र कर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे एक जिंदादिल, मिलनसार और निष्पक्ष पत्रकार थे, जिनकी कार्यशैली आज भी प्रेरणा देती है।
“नई पीढ़ी के पत्रकारों को देवेंद्र कर के समर्पण, साहस और सच्चाई से सीख लेनी चाहिए।”
वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि
प्रधान संपादक, ग्रैंड न्यूज़ गुरुचरण होरा ने खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि
“खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं।”
उन्होंने प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के लिए इस तरह के आयोजन को बेहद सकारात्मक कदम बताया और कहा कि इससे पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और भाईचारा मजबूत होता है।
स्वर्गीय देवेंद्र कर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि
“वे पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ थे, जिन्होंने हमेशा सच का साथ दिया। उनका व्यक्तित्व हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी सच्चाई से समझौता नहीं करना चाहिए।”
इस अवसर पर ‘आज की जनधरा’
प्रधान संपादक, सुभाष मिश्रा ने अपने संबोधन में भावुक होते हुए देवेंद्र कर के साथ बिताए पलों को याद किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसे देवेंद्र कर ने पूरी ईमानदारी से निभाया।
उन्होंने कहा,
“कलम के सिपाही भले ही इस दुनिया से चले जाते हैं, लेकिन उनके शब्द, उनके संघर्ष और उनकी सच्चाई हमेशा जीवित रहती है।”
अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि देवेंद्र कर न सिर्फ एक बेहतरीन पत्रकार थे, बल्कि एक सच्चे मित्र भी थे, जो हर परिस्थिति में साथ खड़े रहते थे।
कार्यक्रम की विशेषअतिथि अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी
कविता दीक्षित ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता लाते हैं। उन्होंने कहा कि
“खेल हमें हार-जीत से आगे बढ़कर निरंतर प्रयास करना सिखाते हैं।”
उन्होंने पत्रकारों को नियमित रूप से खेलों से जुड़ने की सलाह दी और कहा कि ऐसे आयोजन न केवल फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक सशक्तिकरण का भी माध्यम बनते हैं।
कार्यक्रम में स्वर्गीय देवेंद्र कर के परिजनों की उपस्थिति ने माहौल को भावनात्मक बना दिया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी , महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू कोषाध्यक्ष दिनेश यदु , सचिव संयुक्त निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े के साथ पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शर्मा वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा संदीप पुराणिक , राजेंद्र निगम , प्रदीप दुबे, मनीष वोरा, सत्येंद्र कर, सुमय कर, सुयश कर , सरोजनी पंडा, राहुल पंडा, मुकेश वर्मा प्रदीप डरसेना दीपक पांडे, इमरान, एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *