समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मजबूत आधारभूत संरचना जरूरी: टंकराम वर्मा

0
9542-2


7.82 करोड़ की लागत से बनने वाले नवापारा–सकरी–सतभांवा मार्ग का भूमिपूजन
रायपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए मजबूत आधारभूत संरचना बेहद आवश्यक है। पुल और सड़कें केवल दो स्थानों को जोड़ने का काम नहीं करतीं, बल्कि वे जीवन, अवसर और विकास की संभावनाओं को भी जोड़ती हैं। गांवों को बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार से जोड़ने में इनका महत्वपूर्ण योगदान होता है।
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड सिमगा अंतर्गत ग्राम सकरी में नवापारा–सकरी–सतभांवा मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन किया। पुल-पुलियों सहित इस सड़क का निर्माण 7 करोड़ 82 लाख 58 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार लगातार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है और जिले में कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। प्रदेश में बेहतर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे गांवों का शहरों से संपर्क और अधिक मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकार लगातार योजनाएं लागू कर रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद कृषक उन्नति योजना के तहत शेष राशि का एकमुश्त भुगतान भी होली से पहले किसानों के खातों में कर दिया गया है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को प्रदेश में लागू किया जा चुका है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोहन वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *