February 20, 2026

SECL में ‘टेक्निकल इंस्पेक्टर’ का तांडव?

0
IMG-20260220-WA0026

शारदा खुली खदान से शिकायतों पर हटे रोशन तोदी, अब सेल्स ऑफिस में डीओ होल्डरों से कथित दुर्व्यवहार;

पत्रकार को जान से मारने की धमकी का आरोप
इंट्रो

कोयला क्षेत्र में एक अधिकारी का बढ़ता दुस्साहस अब खुलेआम चुनौती बन चुका है। South Eastern Coalfields Limited के सोहागपुर क्षेत्र में पदस्थ टेक्निकल इंस्पेक्टर रहे रोशन तोदी पर पहले अवैध वसूली के आरोप लगे, शिकायतों के बाद शारदा खुली खदान से हटाया गया, लेकिन आरोप है कि सेल्स ऑफिस पहुंचते ही वही रवैया फिर सामने आ गया। डीओ होल्डरों को कथित रूप से परेशान करना, सवाल उठाने पर पत्रकार से गाली-गलौज और जान से मरवाने की धमकी—क्या यह प्रशासनिक पद का दुरुपयोग नहीं तो और क्या है? अब सवाल सीधा है—क्या SECL प्रबंधन कार्रवाई करेगा, या फिर रसूख के आगे नियम-कानून फिर बेबस साबित होंगे?


पत्रकार से गाली-गलौज और धमकी का आरोप
मामला तब और तूल पकड़ गया जब शिकायतों की पड़ताल के लिए पहुंचे एक पत्रकार के साथ कथित रूप से गाली-गलौज की गई और जान से मरवाने की धमकी दी गई। इस संबंध में धनपुरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह न केवल प्रशासनिक मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि कानून व्यवस्था को खुली चुनौती भी है।
प्रबंधन की चुप्पी पर सवाल
सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि लगातार शिकायतों के बावजूद सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या महज तबादला ही समाधान है, या फिर मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाएगी?
SECL जैसे सार्वजनिक उपक्रम में यदि अधिकारी पर अवैध वसूली, दुर्व्यवहार और धमकी जैसे आरोप लगते हैं, तो यह संस्था की साख पर सीधा आघात है। अब नजरें प्रबंधन और पुलिस प्रशासन पर हैं—क्या वे निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाएंगे या फिर मामला फाइलों में दब जाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *