February 2, 2026

कांग्रेस विचारधारा के संकल्प के साथ मनाया गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी का जन्मदिवस

0
Screenshot_20260201-172129_WhatsAppBusiness


शहडोल/धनपुरी।जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष आदरणीय अजय अवस्थी (अज्जू भैया) के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। मंडलम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाई मोहम्मद साबिर के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उन्हें आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की कामना की।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि अजय अवस्थी का राजनीतिक जीवन संगठन के प्रति निष्ठा, विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने न केवल संगठन को मजबूती प्रदान की है, बल्कि कांग्रेस की मूल विचारधारा—सामाजिक न्याय, समरसता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सर्वधर्म समभाव—को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी किया है।
मंडलम अध्यक्ष मोहम्मद साबिर ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार और आंदोलन है, जो समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज बनता है। धनपुरी नगर सहित पूरे संभाग में कांग्रेस का प्रचार-प्रसार करते हुए युवाओं को सामाजिक दायित्व और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना आज की आवश्यकता है। कांग्रेस से प्रेरित युवा न केवल राजनीतिक रूप से सजग हों, बल्कि समाज सेवा, भाईचारे और राष्ट्रनिर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभाएं—यही इस जन्मदिवस का संकल्प है।
जन्मदिवस की बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से राजीव शर्मा, अभिषेक द्विवेदी, जवाहर राव, ओंकार सिंह, हर्ष पाठक, आसिफ खान गोलू, रवि सिंह, हेमंत शर्मा, अभिषेक वर्मा, संदीप कुशवाहा, यूसुफ खान, वसीम खान सोमू, संजीव श्रीवास्तव, चिंटू विश्वकर्मा, अजितेश प्रकाश, मम्मू सिंह, जानू कुरैशी, मतलूब खान, राजा हसन, इंद्र मिश्रा, शिवम सिंह बघेल, अयोध्या राव, फैज कुरैशी, इरशाद खान, ज्वाला लोधी, काशी विश्वकर्मा, अजय सिंह मरावी, मोहसिन खान, अतहर खान, राजा नावेद खान, मोंटी शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने एक स्वर में यह संकल्प दोहराया कि संगठन की मजबूती, सामाजिक सरोकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए कांग्रेस का कारवां पूरे संभाग में और अधिक मजबूती से आगे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *