February 2, 2026

पहले सेमीफाइनल में बिलासपुर ने शहडोल को किया पराजित

0
IMG-20260119-WA0058

रोमांचक मैच में शहडोल को दी दस रनों से मात

शहडोल

बुढार । नगर के स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में खेली जा रही अखिल भारतीय विधायक गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल रेलवे बिलासपुर और डीसीए शहडोल के बीच खेला गया, उतार – चढ़ाव भरे इस रोमांचक मैच में रेलवे बिलासपुर की टीम ने डीसीए शहडोल को मात दे कर प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।

टॉस के दौरान ये रहे उपस्थित

आज के मैच में टॉस के दौरान अतिथियों के तौर पर अभिभाषक संघ बुढार के अध्यक्ष जयकांत मिश्र ,मनोज तिवारी उपाध्यक्ष,कुलदीप मिश्र , तेजराज सिंग,राकेश तिवारी,निलेश सिंह ,पराग गर्ग,प्रांजल मिश्र एडवोकेट , जानू छाबड़ा रहे जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं टॉस की औपचारिकताएं पूरी की।

टॉस जीतकर शहडोल ने चुनी गेंदबाजी ,

मैच का टॉस डीसीए शहडोल ने जीता और पिच का मिजाज भांपते हुए शहडोल के कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया , शहडोल का यह फैसला तब प्रभावी दिखा जब बिलासपुर के प्रारंभिक बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए, लेकिन मध्यक्रम और पुछल्ले बल्लेबाजों के उपयोगी योगदानों से बिलासपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकटों के नुकसान पर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया , बिलासपुर की ओर से बल्लेबाज पवन ने 37, विक्रांत सिंह ने 28 और नयन राजकुमार ने 24 रन बनाए , शहडोल की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए गेंदबाज हर्ष दीक्षित ने 4 और मासूम रजा ने 3 विकेट लिए ।

शानदार शुरुआत के बाद शहडोल ने निराश किया

158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शहडोल की टीम के प्रारंभिक बल्लेबाजों ने अपनी टीम के लिए शानदार शुरुआत करते हुए अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दी , प्रारंभिक ओवरों में दोनों बल्लेबाजों ने पावर प्ले का फायदा उठाते हुए टीम को शुरुआती 6 ओवरों में ही 60 रन बना कर अपने खेमे को जीत की उम्मीद दिला दी , लेकिन बाद में बिलासपुर के अनुभवी गेंदबाजों ने अपनी टीम को अपनी शानदार गेंदबाजी के बदौलत मैच में वापस का दिया , बिलासपुर के शानदार गेंदबाजी के आगे शहडोल का मध्यक्रम पस्त हो गया और पूरी टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 147 ही बना सकी और इस सेमीफाइनल को दस रनों से गंवा बैठी , शहडोल की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज लखन पटेल ने 53 और सचिन विश्वकर्मा ने 26 रन बनाए इनके अलावा और किसी बल्लेबाज ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया , बिलासपुर की ओर से गेंदबाज मोहित राउत और अतुल शर्मा ने 3-3 विकेट लिए , बिलासपुर ने यह मुकाबला 10 रनों से जीत लिया। बिलासपुर टीम की ओर से शानदार आलराउंड प्रदर्शन करने वाले कप्तान मोहित राउत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया , जिन्हे ग्राम विक्रमपुर के पूर्व उपसरपंच कन्हैया चौरसिया ने पुरस्कृत किया।

ये रहे टीमों के प्रायोजक

टूर्नामेंट में आज बिलासपुर टीम के प्रायोजक अनिल अग्रवाल, भारत कचेर , जय कुमार जालूजा एवं रवि द्विवेदी रहे जबकि शहडोल टीम के प्रायोजक शानू एवं जानू छाबड़ा रहे।

मैच में अंपायरिंग आनंद त्रिपाठी और राकेश त्रिपाठी ने की , जबकि मैच का आंखों देखा हाल कलाम मोहम्मद , अजय द्विवेदी और सुधीर शर्मा ने सुनाया। मैच के स्कोरिंग का दायित्व मो. याहया एवं राहुल दुबे ने संभाला । पिच क्यूरेटिंग का जिम्मा अमृतांशु मिश्रा और साहिल ताम्रकार ने संभाला।

मैच की समाप्ति के दौरान पुरस्कार समारोह में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, जनपद पंचायत बुढार के सीईओ राजीव लघाटे ,पुष्पेंद्र ताम्रकार इत्यादि उपस्थित रहे ।

ये हैं आयोजन समिति के सदस्य

इस पूरे आयोजन समिति के प्रमुख बुढार के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश विशनानी तथा सदस्यों के रूप में अनिल सोनी , श्रीनिवास द्विवेदी, पवन नियर्सेस, अवधेश पांडे (पिंटू) , राजीव त्रिपाठी , राकेश त्रिपाठी , महेंद्र त्रिपाठी , योगेंद्र सिंह, पुष्पराज सिंह जुगुल मिश्रा इत्यादि प्रमुख हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed