February 2, 2026

गोल्ड कप फुटबॉल 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा मुंबई की बड़ी जीत, राजस्थान पुलिस ने दिखाया जुझारू खेल

0
Screenshot_20260104-181942_WhatsAppBusiness

सुभाष स्टेडियम में रोमांच से झूमे दर्शक*

धनपुरी।नगर पालिका परिषद धनपुरी के तत्वावधान में सुभाष स्टेडियम क्रमांक–3 में आयोजित अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट–2026 अपने चरम रोमांच पर पहुँच चुका है। शनिवार, 04 जनवरी 2026 को खेले गए दोनों मुकाबलों में दर्शकों को तेज़ रफ्तार, आक्रामक खेल और बेहतरीन तालमेल देखने को मिला।
बैंक ऑफ बड़ौदा मुंबई का दबदबा
दिन के प्रथम पाली के मुकाबले में बैंक ऑफ बड़ौदा, मुंबई की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए डी.एफ.ए. शहडोल को 6–0 के एकतरफा अंतर से पराजित कर अपनी मज़बूती का परिचय दिया।
मैच के दौरान मुंबई टीम की सटीक पासिंग, तेज़ मूवमेंट और अनुशासित डिफेंस के आगे शहडोल की टीम टिक नहीं सकी। गोल दर गोल बढ़ती बढ़त ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
राजस्थान पुलिस की संघर्षपूर्ण जीत
द्वितीय पाली में खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें राजस्थान पुलिस की टीम ने दमखम दिखाते हुए आर.के.एस. नारायणपुर आश्रम, छत्तीसगढ़ को 3–1 से पराजित किया।
मैच के अंतिम क्षणों तक दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन राजस्थान पुलिस की बेहतर रणनीति और फिटनेस ने जीत की राह आसान की।
मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
मैच के दौरान खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में—
अजय अवस्थी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शहडोल
डॉ. प्रभात पाण्डेय, पार्षद शहडोल
पीयूष शुक्ला, प्रवक्ता शहडोल
त्रिपेष द्विवेदी, आई.पी. सेल शहडोल, मो. रहीष खान, स्पोर्ट्स डी.एफ.एस. सचिव, साबिर खान, मंडल अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धनपुरी
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद धनपुरी की अध्यक्ष श्रीमती रविन्दर कौर छाबड़ा ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में हनुमान प्रसाद खंडेलवाल, उपाध्यक्ष सहित समस्त सभापति एवं पार्षदगण मौजूद रहे।
सफल संचालन और शानदार कॉमेंट्री
मैच की रोचक कॉमेंट्री श्री अजय द्विवेदी एवं श्री कलाम मोहम्मद ने की, जिससे दर्शकों का उत्साह लगातार बना रहा।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री पीयूष द्विवेदी ने कुशलतापूर्वक किया।
आज के मुकाबले (05 जनवरी 2026)
टूर्नामेंट के तहत रविवार, 05 जनवरी 2026 को दो मुकाबले खेले जाएंगे—
प्रथम पाली (दोपहर 12:00 बजे): एम.ई.जी. बैंगलोर बनाम राजस्थान पुलिस
द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 बजे): महू इंदौर बनाम एस.ई. रेलवे मुख्यालय नागपुर
लकी ड्रॉ बना आकर्षण
खेल के साथ-साथ दर्शकों के लिए लकी ड्रॉ योजना भी खास आकर्षण बनी हुई है।
₹10 कूपन पर पुरस्कार
प्रथम: एंड्रॉयड मोबाइल
द्वितीय: 32 इंच एलईडी टीवी
तृतीय: मिक्सर जूस ग्राइंडर
सात्वना पुरस्कार: 8 विजेता
₹100 कूपन पर पुरस्कार
प्रथम: हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
द्वितीय: हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल
सात्वना पुरस्कार: 9 विजेता
लकी ड्रॉ दिनांक 11 जनवरी 2026 (रविवार) को सुभाष स्टेडियम धनपुरी क्रमांक–3 में टूर्नामेंट समापन के पश्चात सभी की उपस्थिति में निकाला जाएगा। तीन बार नाम पुकारे जाने पर अनुपस्थित रहने की स्थिति में अगली पर्ची खोली जाएगी।
खेल प्रेमियों से अपील
नगर पालिका परिषद धनपुरी ने सभी खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायंकाल खेल समाप्ति तक स्टेडियम पहुँचकर उच्च स्तरीय फुटबॉल का आनंद लें और लकी ड्रॉ कूपन प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed