February 2, 2026

एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

0
IMG-20251231-WA0043


बिलासपुर | 31 दिसंबर 2025
एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर से सेवानिवृत्त हुए चार कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरिश दुहन की अध्यक्षता में मुख्यालय स्थित सीएमडी कक्ष में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (योजना/परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघ प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा समस्त सेवा-निवृत्ति लाभों के चेक प्रदान किए गए।
सेवानिवृत्त होने वालों में
दीपक पंड्या — महाप्रबंधक (खनन)
अनिल कुमार पांडेय — महाप्रबंधक (औद्योगिक अभियांत्रिकी)
प्रीतिश रंजन टीकादर — वरीय प्रबंधक (वित्त/यांत्रिकी), योजना परियोजना विभाग
करन कुमार कनोजिया — सीनियर डुप्लीकेट ऑपरेटर, योजना परियोजना विभाग
शामिल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शीर्ष प्रबंधन ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम और समर्पण से एसईसीएल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रबंधन ने सभी को उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद पारिवारिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
वहीं, सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी एसईसीएल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित संस्था में कार्य करना उनके लिए गर्व का विषय रहा है। उन्होंने कहा कि यहाँ सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर टीम भावना के साथ कार्य करते हैं और हर दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय उप प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed