अवैध विद्युत कनेक्शन धारियों के खिलाफ की गई व्यापक कार्यवाही।

धनपुरी,रीजनल वर्कशॉप सोहागपुर क्षेत्र के द्वारा अवैध कनेक्शन धारियों के खिलाफ व्यापक कार्यवाही प्रारंभ की। लगातार समाचार पत्रों में इन अवैध कनेक्शन लेने वाले के समाचार प्रकाशित हो रहे थे।
26 दिसंबर को वर्कशॉप के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक डॉक्टर एम ए एच सिद्दीकी की अगुवाई में प्रबंधक कार्मिक आर पी राम, इंजीनियर अजय द्विवेदी, विद्युत पर्यवेक्षक पंकज पाठक, फोरमैन एसके परौहा, इलेक्ट्रीशियन अर्जुन महोबिया, सिक्योरिटी डिपार्टमेंट से कमल सिंह सहायक सब इंस्पेक्टर, सुरक्षा गार्ड पुष्पराज, किरण के साथ एसआई एस एफ के सहायक सब इंस्पेक्टर शेष मणि, गनमैन अमर सिंह, अमलाई थाने के प्रधान आरक्षक गणेश पांडे व आरक्षक के अलावा दो दर्जन से ज्यादा विद्युत कर्मी इस अभियान में शामिल थे।
अवैध कनेक्शन कटिंग टीम ने सबसे पहले यह अभियान स्टेट बैंक के सामने से प्रारंभ किया और कई प्रतिष्ठानों के अवैध कनेक्शन काटे जो की कॉलरी की बिजली से अपने आशियाना को रोशन कर रहे थे। जिन प्रतिष्ठान के कनेक्शन काटे गए उसमें मां शारदा किराना स्टोर, चौरसिया पान भंडार, विजय पान भंडार, उमेश पान भंडार ,वाइन शॉप ,महाकाल डेरी, मुकेश साहू स्टोर्स ,आशीष ज्वेलर्स आदि के कनेक्शन हटाए गए और तार को जप्त किया गया।
उसके बाद यह अभियान अमरा डंडी में चलाया गया है जहां प्रतिदिन ओवरलोड के कारण बिजली ट्रिप हो जाती है। और फिर कई घंटे बंद रहती है। प्रतिदिन प्रातः लोड इतना ज्यादा होता है की कंट्रोल स्विच से पावर ट्रिप हो जाता है। फ्री की बिजली में अपने घर को सजाने वाले, बिजली अवैध हो और उसका उपभोग ना करें, ऐसा हो ही नहीं सकता। अमराडंडी में कई घरों में एसी की भरमार है, और ऐसा कोई घर नहीं होगा जहां लोग हीटर ना लगाते हो। जिसमें वह खाना बनाते हैं और कई ऐसे घर भी हैं जहां पर ठंडी में रूम हिटर और वाटर हीटर का भरपूर उपयोग हो रहा है।
अवैध विद्युत कनेक्शन हटाने वाली टीम के पहुंचते ही अफरा तफ्री का माहौल देखने कोमिला और कई लोगों ने भनक लगते ही अपने घर से अवैध कनेक्शन तुरंत हटा लिए जिससे उनका केबल जप्त होने से बच गया।
टीम ने कई जगह से भारी तादाद में अवैध कनेक्शन लेने वाले तारों को जप्त किया जिसमें प्रमुख रूप से आशीष इलेक्ट्रिकल्स, मस्ताना रिपेयरिंग और ऑटो, माजिद बिल्डिंग ,मॉडर्न तोहफा, लक्ष्मी किराना एंड जनरल स्टोर ,कोल स्टोरेज ,संजीवन क्लिनिक एंड पैथोलॉजी ,कोंबो टीवी रिपेयरिंग, राजू फल ,विजय गुप्ता, छोटू गुप्ता, बबलू जूलियट, प्रतिभा जनरल स्टोर ,प्रेरणा मेकओवर, कृष्ण पैथोलॉजी, पैराडाइज ब्यूटी पार्लर ,ओमप्रकाश कसौधन आर आर एंटरप्राइजेज और सोनिया के घरों से कनेक्शन हटाए गए।
इस संदर्भ में रीजनल वर्कशॉप के प्रभारी डॉ सिद्दीकी ने कहा कि यह अभियान व्यापक रूप से चलाया जाएगा और सभी लोगों को, जो कोल माइंस की बिजली में अपने आशियाना को चमका रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इंजीनियर अजय द्विवेदी ने कहा की कंपनी किसी भी को बकसने के मूड में नहीं है, और अवैध विद्युत कनेक्शन लेने वाले अपनी हरकतों से बाज आयें। श्री द्विवेदी ने कहा की यह अभियान मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के साथ संयुक्त रूप से चलाया जाएगा और अवैध कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके विरुद्ध थाने में मुकदमा पंजीबद कराया जाएगा।