February 2, 2026

शहडोल जिले के 19 मंडलों के प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई अटल जी की जयंती

0
IMG-20251225-WA0060



विरोधियों के भी प्रिय थे अटल जी: अध्यक्ष अमिता चपरा
​मोदी जी कर रहे अटल जी के सपनों को साकार:- अध्यक्ष अमिता चपरा
शहडोल- शहडोल नगर वार्ड नं 13 के बूथ क्रमांक 166 अन्तर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने अपने निज निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न परम श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेई जी की 101 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धेय अटल जी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जन्म जयंती मनाई गुरुवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल जी के जन्मदिवस के अवसर पर शहडोल जिले के 19 मंडलों के प्रत्येक बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अटल जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अटल जी की जयंती मनाई गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विराट व्यक्तित्व की प्रशंसा करना “सूरज को दीपक दिखाने” के समान है। श्रीमती चपरा ने कहा कि अटल जी की राजनीतिक शुचिता का ही परिणाम था कि धुर विरोधी भी उनका सम्मान करते थे। उन्होंने राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखा और कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनका जीवन राजनीति में नैतिक मूल्यों की मिसाल है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व हिमालय जैसा विशाल था। वे केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संपूर्ण विचार और मिशन थे।”अटल जी ने पोखरण परमाणु परीक्षण कर भारत को दुनिया के सामने एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र के रूप में खड़ा किया और देश को गौरवान्वित किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं के ‘विकसित भारत’ के सपने को धरातल पर उतार रहे हैं।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर अटल जी द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों, जैसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और सुशासन के आदर्शों के बारे में जनता को बताएं।
कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला महामंत्री अमित मिश्रा ने कहा कि २५ दिसंबर को भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती को पूरे देश में “सुशासन दिवस” के रूप में मनाया जाता है। अटल जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भाजपा द्वारा विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला भी आयोजित की जाती है।श्री मिश्रा ने बताया कि अटल जी के सुशासन और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रत्येक विधानसभा में सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अटल जी की राष्ट्रनिष्ठा और उनके द्वारा स्थापित आदर्शों से जोड़ना है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी एवं उमरिया पूर्व जिला अध्यक्ष श्री दिलीप पांडे भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश पांडे, मनोज गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जगवानी ,पार्षद प्रकाश नारायण शुक्ला पिंकू, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश दीक्षित, उमरिया जिला पंचायत सदस्य ज्ञानवती सिंह, अनुराग शुक्ला, विपिन तिवारी, सहित पार्टी के जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि श्रद्धा सुमन अर्पित कर जयंती मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed