December 5, 2025

एसईसीएल शक्ति खेल महोत्सव: केंद्रीय विद्यालय मैदान में जलेबी रेस से लेकर बैडमिंटन तक, विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने पेश की अद्भुत खेल भावना

0
IMG-20251202-WA0039

एसईसीएल शक्ति खेल महोत्सव: सुरभि महिला समिति की शानदार पहल, महिलाओं ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी
धनपुरी। सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं उनकी टीम से मिली प्रेरणा के साथ, समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए सुरभि महिला समिति सोहागपुर क्षेत्र की अध्यक्षा श्रीमती ऐलोरा जेना के मार्गदर्शन में केंद्रीय विद्यालय (सेंट्रल स्कूल) में ‘एसईसीएल शक्ति महोत्सव’ के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुरभि महिला समिति की सदस्य श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया।प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पूरे मैदान को उत्साह और उमंग से भर दिया।

सबसे पहले जलेबी रेस आयोजित की गई, जिसमें दो वर्ग बनाए गए:

नॉन-एक्जीक्यूटिव वर्ग में प्रथम देववती एवं द्वितीय भगवानिया (रीजनल वर्कशॉप)

एक्जीक्यूटिव वर्ग में प्रथम संस्कृति साहू एवं द्वितीय रिचा उरमलिया

लेमन रेस में:

नॉन-एक्जीक्यूटिव वर्ग: प्रथम देववती एवं द्वितीय भगवानिया

अधिकारी वर्ग: प्रथम श्रीमती संजू सिंह एवं द्वितीय अनीता राम

मटकी रेस (एम्प्टी पॉट रन):

अधिकारी वर्ग: प्रथम अनुराधा भारद्वाज एवं द्वितीय शीला पटेलगैर अधिकारी वर्ग: प्रथम श्रीमती उर्मिला बाई एवं द्वितीय भगवानिया बाई

रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) प्रतियोगिता में दो टीमों का गठन किया गया:

पहली टीम का नेतृत्व श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव

दूसरी टीम का नेतृत्व श्रीमती सत्य रमन्ना

रोमांचक प्रतिस्पर्धा के बाद विजय श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव की टीम ने हासिल की। उनकी टीम में शामिल थीं: संजू सिंह, मनिका मंजरी, उर्मिला मंडावी, संपना गणवीर, अमिता पटेल, सुप्रिया झा, अनीता राम, शीला पटेल, हिमांशा चौधरी, मेघा सिन्हा, पूर्णिमा, उर्मिला, संगीता दुबे, जॉली मैथ्यू, प्रीति पावडे, नविता सक्सेना, शांति एवं गीता।

म्यूजिकल चेयर में परिणाम रहे:

गैर अधिकारी वर्ग: प्रथम जूली राय, द्वितीय जॉली मैथ्यू

अधिकारी वर्ग: प्रथम मुस्कान त्रिपाठी, द्वितीय सपना गणवीर

दोपहर में भोजन पैकेट वितरित कर प्रतिभागियों को विश्राम दिया गया, इसके बाद प्रतियोगिताएँ पुनः प्रारंभ हुईं।

कैरम प्रतियोगिता:

प्रथम अनुराधा भारद्वाज, द्वितीय संस्कृति साहू

चेस प्रतियोगिता:

प्रथम वंदना साहू, द्वितीय मुस्कान त्रिपाठी

बैडमिंटन प्रतियोगिता:

प्रथम संस्कृति साहू एवं द्वितीय अंजू द्विवेदी

इस आयोजन को सफल बनाने में सुरभि महिला समिति की अध्यक्षा ऐलोरा जेना के मार्गदर्शन में, श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव, सचिव सत्य रमन्ना, श्रीमती अनूपा सेनगुप्ता, श्रीमती संजू सिंह, श्रीमती मनिका मंजरी, सपना गणवीर, सुनीता हेंब्रम, अनीता प्रसाद, सुप्रिया झा आदि का योगदान सराहनीय रहा।

केंद्रीय विद्यालय प्रशासन का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। विशेष रूप से खेल शिक्षक अजय प्रताप सिंह, सोनम, आरती, पूनम एवं प्रबंधन की ओर से बलराम हेंब्रम और अजय द्विवेदी पूरे समय सक्रिय रहे।

समापन :
यह खेल महोत्सव न केवल मनोरंजन और प्रतिस्पर्धा का मंच बना, बल्कि इसने महिलाओं में सहयोग, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य-जागरूकता और एकता की भावना को सुदृढ़ किया। ऐसे आयोजन समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *