February 3, 2026

उन्नाव व कठुआ में दुष्कर्म के खिलाफ कांग्रेस का कैंडल मार्च, राहुल-प्रियंका सहित कई कांग्रेसी शामिल

0
candle

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव व जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए दुष्कर्म के विरोध में गुरुवार मध्यरात्रि को कांग्रेस ने दिल्ली में मान सिंह रोड से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, राबर्ट वाड्रा सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। राहुल गांधी ने गुरुवार रात लगभग सवा नौ बजे ट्वीट कर लोगों से इस इंसाफ की लड़ाई में शामिल होने की अपील की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उन्नाव व कठुआ में दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस के दबाव में कठुआ दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ, लेकिन अब भाजपा के मंत्री उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि दुष्कर्म पीडि़ता व उनके परिवार के लोग इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार सो रही है। उसे जगाने के लिए रात 12 बजे मार्च निकाला जा रहा है।

धक्का मुक्की में फंसने से प्रियंका नाराज
प्रियंका गांधी अपनी बेटी के साथ मार्च में पहुंची हैं, भीड़ की वजह से उन्हें इंडिया गेट पहुंचने में उन्हें परेशानी हुई। भीड़ की वजह से धक्का मुक्की में फंसने से प्रियंका नाराज जिससे नाराज होकर उन्होंने कहा कि जिन्हें धक्का मुक्की करनी है वो घर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed