February 3, 2026

नारीशक्ति वंदन बिल। महिला नेत्रियों ने जताई खुशी

0
IMG-20230921-WA0005

शहडोल। संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण बिल पर जिले की विभिन्न राजनीतिक दलों की महिलाओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारतीय जनता पार्टी ने इस अधिनियम का स्वागत करते हुये देश के सर्वांगीण विकास में आधी आबादी की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने को एक ऐतिहासिक कदम बताया है। वहीं कांग्रेस नेत्रियों ने कहा है कि महिलाओं को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में ही महिला आरक्षण विधेयक पारित करवा दिया था। इनका कहना है कि महिलाओं को विधानसभा एवं संसद में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिये। इससे महिला एवं पुरुष के बीच गैरबराबरी समाप्त होगी। नारी शक्ति का पूर्ण योगदान मिलने पर देश का तेजी के साथ विकास होगा
महिलाओं के लिए गौरव और स्वर्णिम दिन: प्रमिला
भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्री एवं पूर्व विधायक प्रमिला सिंह ने कहा कि भारत के इतिहास में महिलाओं के लिए गौरव और स्वर्णिम दिन रहा है मोदी सरकार और उनकी कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी देकर लोकसभा में पेश किया है और पूरा भरोसा और विश्वास है यह बिल पास ही हो जाएगा। इस बिल के आने से नए भारत के निर्माण में महिला आरक्षण मिल का पत्थर साबित होगा। भारत के राजनीति में और देश के नीति निर्माण में अब महिलाओं की एवं भूमिका होगी इस बिल के बिल पास होते ही महिलाओं के अधिकार संरक्षण और संवर्धन के नए अध्याय की शुरुआत हो जाएगी और देश में महिलाओं के लिए नए-नए सोपान तय होंगे और महिलाओं के तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

राजनीति में बढ़ेगा प्रतिनिधित्व: मनीषा
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एवं विधायक जैतपुर ने श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया है जिसके लिए मैं खासकर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार को धन्यवाद देना चाहती हूं। यह विधेयक लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान करता है। इस विधेयक के पारित होने से महिलाओं का राजनीति में प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और उन्हें अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का अवसर मिलेगा ,यह विधेयक लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा। श्रीमती सिंह ने कहा कि एक महिला के रूप में मैं इस विधेयक को बहुत महत्वपूर्ण मानती हूं। यह विधयक हमें राजनीति में भाग लेने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने का अवसर देगा और महिलाओं को समझ में एक समान स्थान देगा। उन्होंने आशा करते हुए कहा कि यह विधेयक शीघ्र ही पारित हो जाएगा और महिलाओं को राजनीति में समान अवसर मिलेंगे।

देश के विकास को लगेंगे पंख: रश्मि
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अनूपपुर की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे ने महिलाओं को आरक्षण देने के संबंध में पारित बिल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे केंद्र की मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया है उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देश एवं प्रदेश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं आरक्षण विधेयक के चलते महिलाएं अन्य सभी क्षेत्र के साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी पुरुषों की बराबरी में पहुंच कर देश के विकास को पंख लगा सकेगी। घर गृहस्थी को सुचारू रूप से चलने वाली महिलाएं अब देश और प्रदेश को अच्छे से चलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पारित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि मोदी ने अपनी धन इच्छा शक्ति के चलते यह कर दिखाया जो कि कांग्रेस आजादी के बाद कई दशकों के कार्यकाल में नहीं कर सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed