October 27, 2024

मेघालय और नागालैंड में आज चुनावी जंग, 59 सीटों पर मतदान शुरू

0

शिलांग। देश के दो दुरस्त अंचलो में आज 59 सीटों पर मतदान हो रहा है ये है मेघालय और नागालैंड|

मेघालय और नागालैंड में विधानसभा की सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। मेघालय और नागालैंड का परिणाम भी त्रिपुरा के साथ 3 मार्च को घोषित किया जाएगा।

आज के मतदान देश की दोनों ही बड़ी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है. भाजपा उत्तर-पूर्व में अपने पदचिह्न का विस्तार करने की कोशिश में लगी हुई है।

कांग्रेस के लिए, मेघालय में चुनाव परिणाम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी राज्य में पिछले 10 वर्षों से शासन कर रही है।

59 सीटों पर होगा मतदान
दोनों राज्यों में 60 सदस्यीय सदन है, लेकिन दोनों में 59 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान किया जाएगा।

मेघालय में 18 फरवरी को पूर्व गारो हिल्स जिले में आईईडी विस्फोट में एनसीपी के उम्मीदवार जोनाथोन एन संगमा की हत्या के मद्देनजर विलयन नगर में चुनाव को रद्द कर दिया गया है।

नगालैंड में एनडीपीपी प्रमुख नीफियू रियो को उत्तरी अंगामी द्वितीय विधानसभा सीट से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *