October 28, 2024

मजदूरों किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने घेरा कलेक्ट्रेट

0

रायपुर। प्रदेश में मानसून की बेरूखी के चलते अवर्षा, अल्पवर्षा व खण्ड वर्षा से किसान भाईयों की खरीफ फसल को भारी क्षति और नुकसान हुआ है और भीषण अकाल है।

किसान-मजदूरों के लिये कांग्रेस की लड़ाई के परिणामस्वरूप 21 जिलों के 96 तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करना पड़ा था लेकिन सूखा प्रभावित जिलों के लिये जिलेवार सूखा क्षतिपूर्ति राशि अभी तक सूखाग्रस्त क्षेत्रों के किसानों को नहीं दी गयी।

क्षतिपूर्ति व फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि प्रदाय नहीं कर किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। अकाल के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और किसान अकाल के कारण कर्ज के बोझ तले दब चुके है।

मनरेगा का दो-तीन साल का भुगतान लंबित होने के कारण मजदूर परेशान है। अकाल के कारण बड़े पैमाने पर रोजगार मूलक काम खोलना आवश्यक है। हाल ही में ओलावृष्टि से प्रदेश में रबी फसल और सब्जी की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है।

जिनकी क्षतिपूर्ति आवश्यक है। मजदूरों और किसानों की इन्हीं मांगों को लेकर आज कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट घेराव का राज्यव्यापी कार्यक्रम किया।

सर्व आदिवासी समाज के कार्यक्रम के चलते आदिवासी जिलो और खासकर बस्तर में कार्यक्रम के बाद 19 फरवरी सोमवार को ही सर्वआदिवासी समाज का रायपुर में कार्यक्रम है और बहुत से, खासकर आदिवासी क्षेत्रों से कांग्रेस के विधायकों, जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने की इच्छा व्यक्त की थी। इसे देखते हुये कांग्रेस ने आदिवासी जिलों को खासकर बस्तर को इस प्रदेश व्यापी आंदोलन से 19 फरवरी सोमवार को मुक्त रखा है। किसी अन्य तिथि में इन जिलों में यह कार्यक्रम किया जा सकता है।

आज प्रदेश मंे 20 से अधिक जिला मुख्यालयों में हुये धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट घेराव में 10,000 से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी रही। जिसमें मुख्य रूप से रायपुर शहर एवं ग्रामीण में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश महामंत्री गिरीश देवांगन, संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय, ग्रामीण अध्यक्ष नारायण कुर्रे, प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, जांजगीर चंापा में राज्यसभा सांसद छाया वर्मा,

शशिकांता राठौर, शेषराज हरबंश, गोरेलाल बर्मन, प्रेमचंद जायसी, जिला अध्यक्ष मंजूसिंह, राजनांदगांव-ग्रामीण एवं शहर में विधायक एवं विधायक प्रत्याशी, बूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, धमतरी में पूर्व विधायक लेखराम साहू, अंबिका मरकाम, हरषद मेहता, माधव सिंह ध्रुव, महासमुंद में पूर्व विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह, मकसूदन चंद्राकर,

जिला अध्यक्ष आलोक चंद्राकर, कवर्धा में जिला अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी, अजहर खान, खुशी राम, धनंजय टंडन, हितेश चंद्रवंशी, रायगढ़-ग्रामीण एवं शहर में शक्राजीत नायक, युवक कांग्रेस अध्यक्ष उमेश पटेल, जिला अध्यक्ष दिलीप पांडेय, नागेन्द्र नेगी, बालोद में तुकाराम साहू, जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, मुंगेली में राकेश पात्रे, जगदीश सिंह,

मक्कड़, जिला अध्यक्ष श्यामलाल जायसवाल, बेमतरा में जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा, सुरेन्द्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र वर्मा,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *