February 3, 2026

महाराष्ट्र : कोल्हापुर में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 12 लोगों की मौत

0
bus

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस नदी में गिर जाने से 13 श्रद्धालओं की मौत हो गई है वहीं 3 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। खबरों के अनुसार दुर्घटना तब हुई जब यह बस गणपतिपुले से पुणे लौट रही थी।

बस में 17 लोग सवार थे जो भगवान गणेश की पूज करके आ रहे थे और रास्ते में कोल्हापुर के पास शिवाजी ब्रिज पर बस का संतुलन बिगड़ गया और यह रेलिंग तोड़ते हुए पंचगंगा नदीं में जा गिरी। हादसे के बाद एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किए गए।

दुर्घटना में बस में सवार 13 लोगों की डूबने से मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कोल्हापुर पुलिस के अनुसार हादसा रात 11.45 बजे हुआ। बस ब्रिज से 45 फिट गहरी नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस ड्रायवर नशे में था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed