February 3, 2026

पेड़ की छांव के नीचे बैठ कलेक्टर ने बिशुनपुर गौठान में महिलाओं से उनकी आजीविका पर की चर्चा

0
पेड़ की छांव के नीचे बैठ कलेक्टर ने बिशुनपुर गौठान में महिलाओं से उनकी आजीविका पर की चर्चा

पेड़ की छांव के नीचे बैठ कलेक्टर ने बिशुनपुर गौठान में महिलाओं से उनकी आजीविका पर की चर्चा’’एनआरएलएम को मुर्गी पालन तथा एलईडी बल्ब निर्माण की गतिविधी शुरू कराए जाने हेतु किया निर्देशित’
कोरिया 20 अप्रैल 2022/कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत के साथ विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायत बिशुनपुर स्थित गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें गौठान में संचालित आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया तथा केंचुआ एवं वर्मी खाद निर्माण की जानकारी ली, माँ शारदा स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 38 बोरी खाद का विक्रय किया गया है। उन्होंने समिति अध्यक्ष से गोबर खरीदी की जानकारी ली तथा गोबर खरीदी निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री शर्मा ने पेड़ की छांव के नीचे बैठकर स्व सहायता समूह की महिलाओं से गौठान की समस्याओं के सम्बंध में चर्चा की।महिलाओं ने कलेक्टर के समक्ष गौठान पहुँच मार्ग की समस्या रखी, जिसपर कलेक्टर श्री शर्मा ने जनपद पंचायत सीईओ को मार्ग के आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया। शंकर स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा  गौठान में सामुदायिक बाड़ी का संचालन किया जा रहा है, महिलाओं ने कलेक्टर श्री शर्मा को बताया कि अभी बाड़ी में लाल भाजी, धनिया, मेथी, भिंडी तथा लकड़ा भाजी लगाई गई है।
’मुर्गी पालन तथा एलईडी बल्ब निर्माण की गतिविधी शुरू कराए जाने किया निर्देशित’
कलेक्टर श्री शर्मा ने गौठान में महिलाओं को खाद निर्माण तथा सामुदायिक बाड़ी के साथ अन्य गतिविधियों के संचालन करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि इसी तरह मेहनत से काम करें। उन्होंने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक को गौठान में मुर्गी शेड निर्माण कराकर मुर्गी पालन शुरू करने तथा एलईडी बल्ब निर्माण की कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश दिए। जिससे अधिक संख्या में गांव की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed