February 3, 2026

अध्यक्ष महिला वित्त एवं विकास निगम का शहडोल दौरा कार्यक्रम

0
IMG-20220203-WA0042

शहडोल 03 फरवरी 2022- प्रबंधक मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष महिला वित्त एवं विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 फरवरी 2022 को भोपाल से शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगी, 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे सहजीवन समिति द्वारा संचालित कार्यक्रम का अवलोकन (कल्याणपुर), सांय् 4 बजे स्थानीय कार्यक्रम एवं गणमान्य नागरिकों से भेंट करेंगी, 6 फरवरी को अपरान्ह 12 बजे से राज्य आजीविका मिशन एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में बैठक, सांय 4 बजे से स्थानीय कार्यक्रमांे में सहभागिता निभाएगी एवं 7 फरवरी 2022 को प्रातः 10 बजे शहडोल से भोपाल हेतु प्रस्थान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed