सुन्दरपुर में 192 एवं रामतीर्थ में 181 जोडे बंधे परिणय सूत्र में: कलेक्टर बने मिशाल

0
shadi2
                                           सर्व समाज के मंच से सामूहिक विवाह का आयोजन सम्पन्न 
                                                               सुन्दरपुर में 192 एवं रामतीर्थ में 181 जोडे बंधे परिणय सूत्र में
जोगी एक्सप्रेस
सूरजपुर :सर्व समाज के मंच से सामूहिक विवाह का आयोजन विकासखण्ड भैयाथान के ग्राम सुन्दरपुर एवं रामानुजनगर के ग्राम रामतीर्थ में सम्पन्न हुआ। कलेक्टर  जी.आर. चुरेन्द्र की पहल से सर्व समाज सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सर्व समाज सामूहिक विवाह के माध्यम से सभी समाज के लोग एकजुट हो रहे है। इसी कडी में विकासखण्ड भैयाथान के ग्राम सुन्दरपुर एवं रामतीर्थ में सर्व समाज सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सुन्दरपुर में कुल 192 जोडों का विवाह किया गया वहीं ग्राम रामतीर्थ में 181 जोडे परिणय सूत्र में बंधे। दोनों आयोजनों में मिलाकर कुल 373 जोडों का आयोजन स्थल में विवाह कराया गया।
        सरगुजा सांसद कमलभान ने कहा कि जिले भर में सर्व समाज द्वारा आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह की परिकल्पना तथा समाज में समरसता के प्रयास हेतु इस प्रकार के आयोजन की सराहना की एवं कलेक्टर को बधाई देते हुए कहा कि कलेक्टर द्वारा अनुकरणीय पहल से जिले में निवासरत परिवारों को इससे फायदा प्राप्त हो रहा है। वर्तमान में महंगी शादी के कारण कई परिवार आर्थिक संकट से घिरते जा रहे हैं इन सब चीजों पर नियंत्रण कर उसी पैसे का उपयोग परिवार के युवाओं को बेरोजगारी से मुक्ती दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।
        भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने बताया कि हमें समाज में समरसता लाने के उदेश्य के साथ महंगी व खर्चीली विवाह व्यवस्था पर अंकुश लगाने का प्रयास जारी रखना है। समाज के विभिन्न जाति व धर्म के लोग सर्व समाज सामूहिक विवाह के आयोजन को सफल बनाने एक ही मंच पर आ रहे हैं ताकि समाज में खर्चीली एवं महंगी वैवाहिक आयोजन की कुरीतियों को दूर किया जा सके। इसके साथ ही समाज के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अधिक खर्चा से आजदी दिलाई जा सके।
        जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जगते नेे कहा कि सभी जोडे को वेैवाहिक जीवन हेतु पारिवारिक संस्कारों को पवित्र रखना होगा। स्वच्छता व शौचालय का उपयोग कर स्वच्छ भारत मिशन में सहभागिता का शपथ भी दिलाया । गौ सेवा के साथ घर के बड़े बुजुर्गों को भी सम्मान करना होगा।  है। 
         व्यपारी प्रकोष्ठ के संयोजक बाबूलाल गोयल ने अपने उदबोधन में कहा कि समाज में इस तरह के आयोजन से समानता की भावना पैदा होती है । सर्व समाज के आयोजन से सभी वर्ग के लोगों में समरसता एंव एकता तो पैदा होगा ही साथ ही में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
             कलेक्टर जी.आर. चुरेन्द्र ने इस प्रकार के आयोजन को सामाजिक एकजुटता के साथ प्रदेश व देश की तरक्की में एक अनुकरणीय प्रयास बताते हुए सभी जोडों को शुभकामनाएं दी। श्री चुरेन्द्र ने नव विवाहित जोडों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आप अपने घर में अवश्य ही शौचालय का निर्माण करायें एवं उसका उपयोग करें व अपने आसपास में स्वच्छता बनाये रखें । कलेक्टर ने बताया कि सर्व समाज सामूहिक विवाह में शामिल होकर विवाह करने वाले युवक -युवतियों को विवाह का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा। कलेक्टर ने अंतिम में वहां उपस्थित नव दम्पतियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाया।
           कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विजयप्रताप सिंह ने सर्व समाज सामूहिक विवाह स्थल पर जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की आयोजन से गरीब और अमीरी में भेदभाव नहीं होता है। कार्यक्रम को डा.जे.के. सिंह एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह ने भी संबोधित किया और नव विवाहित दंपतियों को शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ नाचा दल के प्रमुख बैद्यनाथ देशमुख व उनके कलाकारों द्वारा लगातार रंगारंग छत्तीसगढ़ी प्रस्तुति नाच का लोगो ने लुफत उठाया। सभी जोडों को नये वैवाहिक वस्त्र पहनाकर विदाई की गई व उपयोग में आने वाले बर्तन ,कपडे प्रदान किये गये। आयोजन को सफल बनाने में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, स्माईल खान, अनुविभागीय अधिकारी विजेन्द्र सिंह पाटले, श्री के.पी.साय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामानुजनगर भानुप्रताप चुरेन्द्र, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भैयाथान के नृपेन्द्र सिंह , श्री शिव ,डा0 प्रतापनारायण सिंह, संजय सिंह सरूता, सहित बडी संख्या में सर्व समाज के स्थानीय जनप्रतिनिधि और बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
ब्यूरो अजय तिवारी जोगी एक्सप्रेस छतीसगढ़ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *